Hyundai SUV : हुंडई कंपनी अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी अपनी एंट्री करने जा रही है। अगर आप भी कोई कार लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। चलिए हुंडई की नई कारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्पेश के मामले में बेहतर होगी हुंडई करेटा ईवी
हुंडई की यह कार ईजीएमपी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। स्पेश के मामले में भी यह कार बेहतरीन रहने वाली है। वहीं अगर इसकी डिजाइन की बात करे तो यह बेहद मॉडर्न लुक में रहने वाली है। इस कार में 42 किलोवाट और 49 किलोवाट की बैटरी मिलेगी। फुल चार्ज करने पर यह 500 किलोमीटर तक की रेंज देगी।
हुंडई की इलेक्ट्रिक कार में मॉर्डन फीचर्स देखने को मिलेंगे
डिजाइन के मामले में यह कार काफी आकर्षक रहने वाली है। क्योंकि इसमें फ्यूचरिस्टिक स्टाइल देखने को मिल सकता है। इसके साथ इसमें खास पिक्सल डिजाइन एलिमेंट्स आदि आपको देखने को मिलेंगे। इसमें आपको मॉर्डन फीचर्स देखने को मिलेंगे।
मिड साइज कार भी आ सकती है
जानकारी के अनुसार कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार के अलावा एक मिड साइज कार पर भी काम कर रही है। जो हुंडई एल्केजर से उपर हो सकती है। कंपनी द्वारा इसकी जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है। ओटोबाजार में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी किफायती कीमतों में अपनी कारों को उतार सकती है।