Business Ideas 2026: गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है और अगर आप भी इस महीने कोई नया बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। आज हम आपको इस खबर में ऐसे बिजनेस (Business Ideas 2026) के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हे शुरू कर आप कम समय में लाखों की कमाई कर सकते हैं। खबर में जानिए इन बिजनेस के बारे में विस्तार से-
फ़्रूट पॉप्सिकल्स का बिजनेस
आप चाहे तो फ़्रूट पॉप्सिकल्स का बिजनेस (Fruit Popsicles Business) शुरू कर सकते हैं। आप फ्रेश फ्रूट पॉप्सिकल्स बेचकर कम समय में बंपर कमाई कर सकते हैं। इसमें आप डाइट कॉन्शियस लोगों के लिए शुगर फ्री पॉप्सिकल्स बना सकते हैं। अपने बिजनेस के अधिक विस्तार के लिए अलग प्रोडक्ट बनाएं। जैसे कोकोनोट वॉटर के साथ फ़्रूट पॉप्सिकल्स आदि। गर्मियों के मौसम में आप भीड़ वाली जगह पर सेल करके बंपर कमाई कर सकते हैं।
कैसे शुरू करें नारियल पानी का बिजनेस
इसके साथ ही आप चाहे तो नारियल पानी का बिजनेस (coconut water business) कर सकते हैं, जिसकी मांग हर मौसम में रहती है, लेकिन गर्मियों के मौसम में इसकी डिमांड बढ़ जाती है। अब इस साल भी अच्छी खासी गर्मी पड़ सकती है। ऐसे में आप नारियल पानी का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आप बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के आसपास दुकानों या मार्केट में दुकान लगा सकते हैं।
फ्रेश शुगर फ्री ज्यूस का बिजनेस
ज्यूस की दुकान का बिजनेस (Fresh Sugar Free Juice Business) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, लेकिन आप शुगर फ्री ज्यूस बेचकर हेल्थ फ्रीक लोगों को टारगेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्मूथ और हेल्दी ड्रिंक्स बेचकर भी गर्मियों के मौसम में बंपर कमाई कर सकते हैं।
छातों की दुकान का बिजनेस
गर्मियों के मौसम (umbrella shop business) में भयंकर गर्मी से बचाव के लिए लोग सनग्लासेस और छातों का खूब यूज करते हैं। ऐसे में आप चाहे तो सनग्लासेस और छातों की दुकान का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। खासकर इस सीजन में आप दुकान लगाई या स्टॉल लगाकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
लस्सी या छाछ का बिजनेस
गर्मियों में अक्सर ही बॉडी को हाईड्रेटिड रखने के लिए लोग अक्सर छाछ और लस्सी (buttermilk business) पीते हैं। ऐसे में ये बिजनेस भी आपके लिए किफायती हो सकता है। इस सीजन में आप भीड़ वाले इलाकों में जैसे बाजारों में, दफ्तरों के आसपास या बस स्टेशन के आस-पास लस्सी या छाछ की दुकान लगाकर कमाई कर सकते हैं।