Haryana News : प्रदेश के किसान अब अपनी खेती को विदेश में उगा कर मुनाफा कमा सकेगे। जाने इस खबर में विस्तार से।
गो ग्लोबल विजन के तहत बढ़ाया कदम
प्रदेश के कसान अब अपनी खेती को विदेश पर स्तर ले जा सकेंगे। जिससे उनको काफी मुनाफा मिलेगा। तीन साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री ने गो ग्लोबल विजन योजना की शुरूआत की थी। तब हरियाणा में डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन को ऑपरेशन बनाया गया, ताकि विदेशों के साथ साझेदारी को बढ़ाया जा सके।
इस देश में अवसर खुले
प्रदेश सरकार की पहल से तंजानिया में खेती के अवसर खुले हैं। वहां किसान कम खेती में ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पहल को आगे बढ़ाने की दिशा में तंजानिया के साथ बड़े स्तर पर कृषि सहयोग पर काम कर रहे हैं।
एक लाख एकड़ जमीन चिह्नित
जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार के द्वारा तंजानिया में एक लाख एकड़ जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जमीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी। जिससे किसानों को भविष्य में कोई तकलीफ न उठाना पड़े। तंजानिया की उपजाऊ मिट्टी, अनुकूल जलवायु और सस्ती जमीन। वहां से फसलों का निर्यात भारत और अन्य देशों तक आसानी से किया जा सकता है।
तंजानियां में लीज पर ली जमीन
भिवानी के किसान सोमवीर घसोला 65 एकड़ जमीन 99 साल की लीज पर ले चुके हैं, जिसमें उन्होंने करीब 1.5 करोड़ रुपये निवेश किया है। उनका कहना है कि जहां हरियाणा में एक एकड़ जमीन 25 लाख से 1 करोड़ रुपये तक मिलती है, वहीं तंजानिया में 25 से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ में जमीन मिल जाती है। यानी 50 लाख में 100 एकड़ तक खेती संभव है। उन्होंने बताया कि वहां मक्का, धान, गन्ना और बागवानी फसलों की बड़ी संभावनाएं हैं। खासकर काजू की गुणवत्ता बेहतर है। उनका मानना है कि हरियाणा की आधुनिक तकनीक और बेहतर बीजों से उत्पादन कई गुना बढ़ सकता है।
तंजानिया में लगाई 20 एकड़ की फैक्ट्री
यमुनानगर के उद्यमी शिव कुमार कंबोज ने भी तंजानिया में 20 एकड़ में फैक्ट्री लगाई है, जहां यूकेलिप्टस से कोर वेनियर बनाया जा रहा है। उनकी यूनिट में 50 लोग काम कर रहे हैं और अब तक 1500 टन उत्पादन हो चुका है।