8th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, क्या सच में 34% आएगा सैलरी में उछाल

8th Pay Commission – अठवें वेतन आयोग के गठन का ऐलान हुए अब 1 साल से ज्यादा समय हो गया है और 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग का कार्य काल खत्म हो चुका है, लेकिन अभी तक नया वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। इस बीच सैलरी में बढ़ौतरी को लेकर कई आंकड़े सामने आए हैं। इसमें से बेसिक सैलरी में 34 प्रतिशत उछाल की भी बात की जा रही है। चलिए जानते हैं क्या सच में सैलरी में इतनी बढ़ौतरी होगी।

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट

देश के सभी सरकारी कर्मचारियों को लंबे समय से 8वें वेतन आयोग के लागू (8th Pay Commission Latest News) होने का बेसब्री से इंतजार है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर चर्चा तेज हो रही है। नया वेतन आयोग लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी और वेतन में तगड़ी तेजी आएगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

इस समय सबसे ज्यादा चर्चा सैलरी (Basic Salary Hike) में बढ़ौतरी की चल रही है। कर्मचारी यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार नया वेतन आयोग लागू होने पर उनकी सैलरी में कितना इजाफा किया जाएगा। इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर, एरियर और कब नया वेतन आयोग लागू होगा। इस तरह के तमाम सवाल कर्मचारियों की ओर से उठाए जा रहे हैं। हालांकि, कर्मचारी संगठनों की ओर से मांग उठाई गई है कि फिटमेंट फैक्टर कितना तय किया जाना चाहिए। जिससे उन्हें बढ़ती महंगाई में राहत मिल सके।

आयोग किन बातों पर फैसला लेगा?

8वां पे कमीशन आयोग (8th Pay Commission) अपनी सिफारिशें तय करते समय कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखने वाला हैं। इसमें देश की आर्थिक हालत, विकास और सरकारी योजनाओं के लिए उपलब्ध पैसा, और पेंशन पर आने वाला खर्च शामिल होने वाले हैं। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखा जाएगा कि इन फैसलों का राज्यों की आर्थिक स्थिति पर क्या असर पड़ेगा। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, सुविधाएं और काम करने की स्थिति की तुलना करके ही सही फैसला लिया जाएगा।

इतनी बढ़ेगी सैलरी –

सरकारी कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव करने के लिए सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग (New Pay Commission) लागू करती है, जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है तो फिटमेंट फैक्टर में भी संशोधन किया जाता है, क्योंकि इसी के आधार पर कर्मचारियों की नई सैलरी तय की जाती है। 8वें वेतन आयोग में भी ऐसा ही होगा।

7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू किया गया था। इस बार इससे ज्यादा या इसके बराबर रखने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में करीब 30–34 प्रतिशत का उछाल आएगा। इससे लेवल 1 कर्मचारियों की सैलरी लगभग 46,260 रुपये और लेवल 18 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 6,42,500 रुपये तक हो सकी है। अगर इस बार फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) 3.0 तय किया जाता है तो सैलरी बढ़कर 54,000 रुपये से 7,50,000 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं यदि फिटमेंट 3.25 तय किया जाता है तो दायरा करीब 58,500 रुपये से 8,12,500 रुपये तक पहुंच सकता है।

8वां वेतन आयोग लागू होने में कितना लगेगा समय?

इस समय कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि नया वेतन आयोग कब लागू होगा। अगर पिछले वेतन आयोग के इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि नया वेतन आयोग लागू होने में समय लगता है। इसकी सिफारिशें लागू करने की प्रक्रिया लंबी होती है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के गठन के बाद इसकी सिफारिशें लागू करने में करीब 2.5 साल का समय लग गया था। वहीं, 6th Pay Commission को 2 साल और 5वां वेतना आयोग करीब 3.5 साल में लागू हुआ। ऐसे में अनुमान है कि 8वां वेतन आयोग 2027 में आ सकता है। 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

क्या मिलेगा एरियर?

8वें वेतन आयोग में देरी होने से सरकारी कर्मचारियों को कोई आर्थिक नुकसान नहीं होगा। असल में नए वेतन आयोग के आने में जितना ज्यादा समय लगेगा। कर्मचारियों को उस देरी के लिए एरियर (Arrears Update) का भुगतान किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार निचले स्तर के कर्मचारियों को लगभग 3 लाख रूपये से ज्यादा का एरियर मिल सकता है। वहीं, लेवल 5 के कर्मचारियों को 9 लाख रुपये से भी अधिक एरियर का लाभ मिल सकता है। सरकार एरियर का भुगतान एकमुश्त करेगी। इसका मतलब यह है कि नए वेतन आयोग में हो रही देरी का कर्मचारियों को काई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

Leave a Comment