PNB FD Rate – आज बाजार में निवेश के अनेकों ऑप्शन मौजूद हैं। जहां कम समय के लिए कम पैसे निवेश करके तगड़ा रिटर्न कमाया जा सकता है। लेकिन जब बात बिना कोई रिस्क उठाए पैसे कमाने की आती है तो हर कोई FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने की सोचता है। अगर आप भी एफडी में पैसे जमा करने की योजना बना रहे हैं तो इस समय PNB बैंक अपने ग्राहकों को शानदार ब्याज दे रहा है।
भारतीय लोग आज भी सबसे ज्यादा एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं, क्योंकि एफडी (FD interest rate) में पैसा पूरी तरह से सेफ रहता है और इसपर गारंटीड रिटर्न मिलता है। शेयर बाजार में होने वाले उतार चढ़ाव का एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इस समय देश के सरकारी और प्राईवेट बैंक एफडी पर सबसे जयादा ब्याज दे रहे हैं। प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को एफडी पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है।
PNB ने एफडी ब्याज दरों में किया बदलाव –
वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक (PNB FD Rate) अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधियों के लिए 3.00% से लेकर 7.40% तक का वार्षिक ब्याज दे रहा है। PNB बैंक में आप कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक के लिए एफडी खाता खुलावा सकते हैं। बता दें कि बैंक ने हाल ही में एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है, जिससे निवेशकों को अब पहले से बेहतर रिटर्न मिल रहा है।
3 साल की एफडी में पैसे निवेश करने पर कितना मिलेगा ब्याज?
पीएनबी बैंक तीन साल की एफडी (PNB FD Interest Rate) पर निवेशकों को सबसे अधिक ब्यादे रहा है। बैंक कि ओर से आम ग्राहकों, सीनियर सिटीजन और अति सीनियर सिटीजन्स को अलग अलग ब्याज ऑफर किया जा रहा है। अगर आप आम ग्राहक हैं और 1 लाख रुपये की राशि 36 महीने यानी 3 साल के लिए जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर कुल राशि 1,20,626 रुपये मिलेगी। इसका मतलब यह है कि 20,626 रुपये रिटर्न मिलेगा।
सीनियर सिटीजन और अति सीनियर सिटीजन को मिलेगा ज्यादा रिटर्न –
बैंक सीनियर सिटीजन (Senior Citizen FD Rate) को ज्यादा ब्याज दे रहा है। अगर सीनियर सिटीजन PNB बैंक की तीन साल वाली एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो 22,420 रुपये का ब्याज मिलेगा। उन्हें मैच्योरिटी पर कुल रकम 1,22,420 रुपये मिलेगी। वहीं, 80 साल से ज्याद उम्र के निवेशकों अगर इस एफडी में 1 लाख रुपये निवेश करते हैं तो उन्हें मैच्योरिटी पर कुल 1,23,508 रुपये मिलेंगे यानी 23,508 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा।
जान लें 444 दिन की FD पर कितना ब्याज दे रहा PNB –
फिलहाल पंजाब नेशनल बैंक अपनी 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम (PNB Special FD Scheme) पर भी तगड़ा ब्याज दे रहा है। इस शॉर्ट-टर्म स्कीम में ग्राहकों को 6.60% से लेकर 7.40% तक का वार्षिक रिटर्न दिया जा रहा है। अगर आप कम समय के लिए पैसे निवेश करना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए बेस्ट है।