Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो में विकास को एक नई रफ्तार देने के लिए सात नए कॉरिडोर की घोषणा की गई है। आइए खबर में जानते हैं इनका रूट क्या होगा।
नया मेट्रो नेटवर्क बनेगा
राजधानी दिल्ली में सरकार ने मेट्रो का दायरा बढाने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार के इस नए फैसले के तहत राजधानी में नए 7 कॉरीडोर और बनाए जाएंगे। जो 97 कीलोमीटर के दायरे में फैलेगा। इस 7 कॉरीडोर वाले नए प्रोजेक्ट में 65 नए मेट्रो स्टेशन का निर्माण होगा।
48 हजार करोड़ की लागत लगेगी
इस प्रोजेक्ट के बारे में सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि मेट्रो का नया 5बी प्रोजेक्ट पर 48 हजार करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। इससे फायदा ये होगा कि उभरती कॉलोनियों व
दूर-दराज इलाकों को सेंट्रल दिल्ली से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को तेज गति से पूरा किया जाएगा।
कैबिनेट से मंजूरी का इंतजार
दिल्ली की सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चार कॉरीडोरों का निर्माण कार्य 2029 से पहले ही पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट की डीपीआर पहले ही तैयार कर ली गई है और कैबिनिट मंजूरी का इंतजार है।
जानिए सातों कॉरीडोर के रूट मैप को
पहला कॉरिडोर धांसा बस स्टैंड से नांगलोई तक 11.86 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें 9 स्टेशन बनाए जाएंगे। यह रूट नजफगढ़ तक का होगा। जिससे बहादुरगढ़ और कीर्ति नगर तक सफर आसान होगा।
दूसरा कॉरिडोर सेंट्रल सेक्रेट्रिएट से किशनगढ़ तक 15.97 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित है। इससे वसंत कुंज और दक्षिणी दिल्ली के लोगों को सीधे लुटियंस दिल्ली से कनेक्टिविटी मिलेगी।
तीसरा कॉरिडोर समयपुर बादली से नरेला तक 12.89 किलोमीटर का होगा, जिसमें 8 स्टेशन शामिल होंगे।
चौथा कॉरिडोर कीर्ति नगर से पालम तक 9.96 किलोमीटर लंबा होगा।
पांचवां कॉरिडोर जोरबाग से साकेत-जी ब्लॉक तक 16.99 किलोमीटर का होगा, जिसमें 12 स्टेशन का निर्माण होगा।
इसके अलावा छठा कॉरिडोर शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक 13.2 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें 8 स्टेशन बनाए जाएंगे।
सातवां कॉरिडोर केशवपुरम से रोहिणी सेक्टर-34 तक 16.29 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित है, जिसमें 12 स्टेशनों का निर्माण होगा।