Haryana में अब आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी

Haryana Weather News : हरियाणा में तापमान में लगातार बढ़ौतरी से गर्मी बढ़ गई है। कई जिलो में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana Weather News ) में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि हरियाणा का मौसम कैसा बना रहने वाला है।

तेज बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
बीते दिनों हरियाणा (Haryana Ka Mausam)के भिवानी, हिसार, रोहतक, महेंद्रगढ़, सिरसा में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा है और हिसार में सबसे अधिक तापमान 41.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है और न्यूजनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। यह गुरुग्राम में सबसे ज्यादा तापमान 30 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा है। अब 3 से 8 मई तक एक बार फिर बारिश की संभावना हैं। आईएमडी ने 4-5 मई को 60 किमी प्रति घंटे की गति की रफ्तार से तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

किन-किन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज 3 से 5 मई तक तापमान 7-8 डिग्री कम होने की संभावना है। 6 मई के बाद फिर तापमान में बढ़ौतरी होगी। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में आगामी कुछ दिनों के दौरान 50 से 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Ka Mausam) में 3 से 5 मई के बीच हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार है। उत्तर प्रदेश, पंजाब में ओले गिरने की संभावना हैं। 2 से 4 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड में भारी बारिश के आसार है।

किन जिलों में होगी ओलावृष्टि
मौसम विभाग का कहना है कि कल 4 मई को हरियाणा (Haryana Rain Alert) के करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, नूंह में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और बाकी में बारिश व तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 5 मई को कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और बाकी के हिस्सों में बारिश व तेज हवा का येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया गया है।

Leave a Comment