FD Rates : इन बैंकों में 5 साल की FD पर मिल रहा बंपर ब्याज, जानिए पूरी डिटेल

FD Rates : भले ही मार्केट में कई इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मौजूद है, लेकिन फिर भी लोगों का भरोसा और खासतौर पर सीनियर सिटीजन के लिए FD में इन्वेस्टमेंट सबसे भरोसेमंद ऑप्शन बना हुआ है। अगर आप भी बैंक एफडी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको उन बैंकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनमे सीनियर सिटीजन (Senior Citizen FD Rate)को 5 साल की एफडी पर बंपर ब्याज दिया जा रहा है।

सीनियर सिटीजन को मिल रही इतनी ब्याज दरें
दरअसल, आपको बता दें कि कुछ छोटे फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 5 साल की FD पर 8.05 प्रतिशत तक का ब्याज (Senior Citizen FD Interest) ऑफर कर रहे हैं। जानकारों ने ज्यादा रिटर्न के साथ सुरक्षा पर भी गौर करने की एडवाइज दी है। इसके साथ ही TDS से बचने के लिए पात्र इन्वेस्टर्स Form 15H जमा कर सकते हैं। बता दें कि यह दरें 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए लागू की गई हैं।

किन बैंकों में मिल रही कितनी ब्याज दरें
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 5 साल की FD (Suryoday Small Finance Bank FD) पर सीनियर सिटीजन को 8।05 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही Jana Small Finance Bank की ओर से 7.77 प्रतिशत और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से सीनियर सिटीजन को 7.70 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसके साथ ही इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में बैंक एफडी पर 7.50 प्रतिशत रिटर्न ऑफर कर रहा है।

निवेश से पहले ध्यान रखें ये बातें
जानकारों का कहना है कि केवल ज्यादा ब्याज देखकर इन्वेस्टमेंट करना सही नहीं है। छोटे फाइनेंस बैंकों में इन्वेसटमेंट करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। हालांकि, सभी बैंकों की FD पर DICGC (Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation ) की ओर से 5 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलता है।
ऐसे में सलाह दी जाती है कि छोटे फाइनेंस बैंकों में FD इन्वेस्टमेंट (FD Investment in Small Finance Banks) पर 5 लाख रुपए की सीमा की अंदर ही रखी जाए, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिती में आपका पैसा सुरक्षित रहें।

Leave a Comment