Gold Rate 3 May 2026 – अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से सोने और चांदी की कीमतों पर प्रभाव पड़ रहा है। बीते काफी दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। सोना 2900 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है तो वहीं चांदी की कीमतों में ₹5000 से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। आईए जानते हैं। देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट प्राइस –
पल-पल में बदल रहे सोने-चांदी के रेट –
देशभर में साथियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में हर किसी की नजरे सोने और चांदी की कीमतों में होने वाले बदलाव पर बनी हुई है। आए दिन सोने चांदी के रेट पल-पल में बदल रहे हैं। इसमें जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है तो वहीं अगले ही पाल इसमें गिरावट दर्ज की जाती है।
एक हफ्ते में सोना सस्ता चांदी हुई महंगी –
वीकली बेसिस पर देखा जाए तो सोने में गिरावट आई है। एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने का भाव 2960 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वही 22 कैरेट गोल्ड 2850 रुपए टूटा है।
आज सोने और चांदी का ताजा भाव –
आज रविवार 3 में को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate 3 May 2026) 1,51,230 प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में सोने का रेट 1,50,930 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं गुरुवार 30 अप्रैल को दिल्ली के सराफा बाजार में गोल्ड का रेट ₹2000 यानी 1.31% तेजी के साथ 1,54,800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
शुक्रवार को मजदूर दिवस/बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सर्राफा बाजार बन रहा था और इसके बाद शनिवार और रविवार को भी बाजार क्लोज है। ऐसे में इन दोनों दिन शुक्रवार का रेट मान्य होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों की बात करें तो हाजिर सोना भाव (Gold Rate) 4,627.63 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश की प्रमुख सिटी में सोने का रेट –
कोलकाता पुणे और बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) 1,50,930 प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। इन तीनों ही बड़े शहरों में सोने की कीमतें एक समान है।
अहमदाबाद
22 कैरेट सोने की कीमत = 138,400
24 कैरेट सोने की कीमत = 151,030
चेन्नई
22 कैरेट सोने की कीमत = 140,000
24 कैरेट सोने की कीमत = 152,730
हैदराबाद
22 कैरेट सोने की कीमत = 138,350
24 कैरेट सोने की कीमत = 150,930
जयपुर
22 कैरेट सोने की कीमत = 138,500
24 कैरेट सोने की कीमत = 151,230
भोपाल
22 कैरेट सोने की कीमत = 138,400
24 कैरेट सोने की कीमत = 151,030
लखनऊ
22 कैरेट सोने की कीमत = 138,500
24 कैरेट सोने की कीमत = 151,230
चंडीगढ़
22 कैरेट सोने की कीमत = 138,500
24 कैरेट सोने की कीमत = 151,230
भारत में चांदी का ताजा भाव –
एक और जहां सोने की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं चांदी (Silver Rate Hike) में तगड़ी तेजी देखने को मिली है। वीकली बेसिस पर चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। चांदी ₹5000 महंगी होकर आज 3 में को 2,65,000 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। दिल्ली के सराफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 1800 रुपए यानी लगभग 1% की गिरावट के साथ 2,42,700 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 75.91 डॉलर प्रति औंस है।