Gold Rate : धड़ाम से गिरा सोना, चांदी हुई महंगी, अब इतने में मिल रहा 24K, 22K और 18K

Gold Silver Rate : सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल का दौर जारी है। अब बीते दिनों के ताबड़तोड़ उछाल के बाद एक बार फिर सोने में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, इसके विपरित चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। अगर आप भी आज सोना (Gold Silver Rate) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में 24K, 22K और 18K के रेट क्या चल रहे हैं।

MCX पर सोने के भाव
MCX पर सोने का भाव 1,52,120 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Silver rate on MCX ) पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव 2,63,093 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। बीते सप्ताह आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड रेट 1,52,589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और सिल्वर रेट 2,61,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। आखिरी बंद भाव से सोने में 469 रुपये की गिरावट और चांदी में 1,094 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।

कितने में मिल रही एक किलो चांदी
बात करें चांदी की कीमतों की तो आज दिल्ली मुंबई कोलकाता बेंगलुरु और भोपाल में चांदी की कीमत 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। इसके साथ ही चेन्नई में एक किलो चांदी की कीमत आज 2,79,900 रुपये में बेची जा रही है।

इन महानगरों में सोने के भाव
दिल्ली (Delhi Gold Rates)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,52,280 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,39,600 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव-1,14,250 रुपये

मुंबई (Mumbai Gold Rates)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,52,130 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,39,450 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव-1,14,100 रुपये

भोपाल (bhopal Gold Rates)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,52,180 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,39,500 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव-1,14,150 रुपये

हैदराबाद (Hyderabad Gold Rates)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,52,130 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,39,450 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव-1,14,100 रुपये

चेन्नई (Chennai Gold Rates)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,52,820 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,39,000 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव-1,14,700 रुपये

बेंगलुरु (Bangluru Gold Rates)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,52,130 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,39,450 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव-1,14,100 रुपये

Leave a Comment