IMD Rain Alert : 19, 20 और 21 अप्रैल को यहां होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

IMD Rain Alert – उत्तर भारत समेत पूरे देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में बारिश रुक गई है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से भीषण गर्मी पड़ रही है। आज मौसम विभाग ने 19, 20 और 21 अप्रैल को देश की कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा –

प्री-मानसून बदलेगा करवट –

देश में जब से प्री – मानसून ने दस्तक (pre monsoon update) दी है तब से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते कई दिनों से हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब एक बार फिर से बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। शनिवार और रविवार को हुई बारिश से लोगों को विधान गर्मी से राहत मिली है।

साल 2025 में खूब बारिश हुई थी। वही एक्सपर्ट ने साल 2026 में भी तगड़ी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया था। कुछ दिनों पहले ही ताजा रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पता चला है कि इस साल मानसून पर अल नीनो का प्रभाव पड़ेगा। इस बीच प्री- मानसून करवट बदलेगा। आईएमडी (IMD Rain Alert) ने कई राज्यों में 19, 20 और 21 अप्रैल को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत के राज्यों में शुरू होगी बारिश –

उत्तर पश्चिम भारत में भी अब मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने कई राज्यों में खराब वेदर के चलते अलर्ट जारी किया है। 19, 20 और 21 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 40 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने के साथ धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण भारत के राज्यों में 21 अप्रैल तक जारी रहेगी बारिश –

दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (Weather Update) ने 19, 20 और 21 अप्रैल को कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार पांडिचेरी, यनम, माहे, कराईकल और रायलसीमा में गरज चमक के साथ जबरदस्त बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है।

उत्तरीपूर्व भारत में इस दिन होगी बारिश –

पूर्वी और मध्य भारत में मौसम ने करवट बदली है। आईएमडी (IMD Rain Alert) ने 19,20 और 21 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ दिनों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और धूल भरी आंधी बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी भारत में भी अब बारिश शुरू होने वाली है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने 19 से 21 अप्रैल तक महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तरीपूर्व भारत में बरसेंगे बादल –

उत्तरीपूर्व भारत में भी प्री मानसून (pre monsoon update) का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा में 21 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Comment