Gold Silver Rate : सोने-चांदी में गिरावट का दौर, जानिये 18, 22 और 24 कैरेट का रेट

Gold Silver Rate – सोने और चांदी की कीमतों में काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज बुधवार, 15 अप्रैल को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है। MCX पर चांदी 0.35% सस्ती हुई है तो वहीं सोना 0.27% तक गिरा है। अगर आप सोने व चांदी की खरीद करने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आज का ताजा भाव जान लें –

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) पर साफ असर दिख रहा है। आए दिन दोनों कीमती धातुओं में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की खबरें आने से अंतरराष्ट्रीय स्तर अनिश्चितता का माहौल बन गया है जिसकी वजह से निवशकों ने अचानक मूनाफावसूली की और सोने-चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

MCX पर सोने-चांदी का भाव –

आज 15 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर सुबह सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। लेकिन दोपहर तक यह तेजी गिरावट में बदल गई। अब सोना 0.27% सस्ता होकर 154465 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं कल MCX पर सोना 154817 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो MCX पर आज चांदी 0.35% यानी 950 रुपये सस्ती होकर 251800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

आज IBJA पर 18, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत –

आज IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम है वहीं, 23 कैरेट सोने का भाव आज 1,49,410 रुपये प्रति ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,410 रुपये प्रति दस ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,12,508 रुपये प्रति दस ग्राम है, जबकी 14 कैरेट कैरेट सोना 87756 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

दिल्ली

24 कैरेट सोने की कीमत = 1,54,090
22 कैरेट सोने की कीमत = 1,41,260
18 कैरेट सोने की कीमत = 1,15,610

मुंबई

24 कैरेट सोने की कीमत = 1,53,940
22 कैरेट सोने की कीमत = 1,41,110
18 कैरेट सोने की कीमत = 1,15,460

कोलकाता

24 कैरेट सोने की कीमत = 1,53,940
22 कैरेट सोने की कीमत = 1,41,110
18 कैरेट सोने की कीमत = 1,15,460

चेन्नई

24 कैरेट सोने की कीमत = 1,55,140
22 कैरेट सोने की कीमत = 1,42,210
18 कैरेट सोने की कीमत = 1,18,660

पटना

24 कैरेट सोने की कीमत = 1,53,990
22 कैरेट सोने की कीमत = 1,41,160
18 कैरेट सोने की कीमत = 1,15,510

लखनऊ

24 कैरेट सोने की कीमत = 1,54,090
22 कैरेट सोने की कीमत = 1,41,260
18 कैरेट सोने की कीमत = 1,15,610

मेरठ

24 कैरेट सोने की कीमत = 1,54,090
22 कैरेट सोने की कीमत = 1,41,260
18 कैरेट सोने की कीमत = 1,15,610

कानपुर

24 कैरेट सोने की कीमत = 1,54,090
22 कैरेट सोने की कीमत = 1,41,260
18 कैरेट सोने की कीमत = 1,15,610

अयोध्या

24 कैरेट सोने की कीमत = 1,54,090
22 कैरेट सोने की कीमत = 1,41,260
18 कैरेट सोने की कीमत = 1,15,610

अहमदाबाद

24 कैरेट सोने की कीमत = 1,53,990
22 कैरेट सोने की कीमत = 1,41,160
18 कैरेट सोने की कीमत = 1,15,510

बीते दिन ऐसा रहा सोने का भाव –

पिछले कारोबारी दिन सोने (Gold Rate Down) में गिरावट आई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 300 रुपये सस्ता होकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले के सत्र में यह 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर गोल्ड 25.92 डॉलर गिरकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

वायदा बाजार की बात करें तो सोमवार MCX में जून डिलीवरी गोल्ड (Gold Price) लगभग 1% टूटकर यानी 1,162 रुपये सस्ता होकर 1,51,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस दौरान 7,739 लॉट का कारोबार हुआ।

Leave a Comment