FD Interest Rate – आज हर कोई घर बैठे पैसे से पैसा बनाना चाहता है। बाजार में कई ऐसे निवेश ऑप्शन है, जहां कम समय के लिए कम पैसा निवेश करके अच्छा खासा रिटर्न कमाया जा सकता है, लेकिन जब बात सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न की आती है तो हर कोई एफडी में निवेश करने की सलाह देता है। अगर आप एफडी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो इस समय देश के यह बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। चलिए जानते हैं।
एफडी में निवेश करके बना सकते हैं फुल ब्याज –
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के अलावा भी बाजार में कई निवेश के विकल्प मौजूद हैं। जैसे-शेयर बाजार और म्युचुअल फंड। लेकिन इनमें अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। ऐसे में ज्यादातर लोग बिना कोई जोखिम उठाए अच्छा खासा ब्याज देने वाले निवेश विकल्प की तलाश करते हैं। इस मामले में एफडी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का एफडी (FD Rate) पर कोई असर नहीं होता। इस समय देश के कई सरकारी और प्राइवेट बैंक एफडी पर शानदार ब्याज दे रहे हैं, जहां आप अपनी मेहनत की कमाई जमा करके फुल पैसा कमा सकते हैं।
RBI के नियमों के अनुसार काम करते हैं ये बैंक –
जब बात एफडी (FD Interest Rate) में निवेश करने की आती है तो ज्यादातर लोग सरकारी बैंकों के पीछे भागते हैं, लेकिन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी इस सुरक्षा के साथ 1 से 2 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दर पर एफडी करवाने का मौका दे रहे हैं। यह बैंक आरबीआई (RBI) के नियमों के अनुसार, काम करते हैं और इनका मुख्य मकसद उन लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है, जहां बड़े बैंक नहीं पहुंच पाते हैं। आज प्राइवेट सेक्टर में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जीवन जैसे बैंक अपने ग्राहकों को एफडी 8.10% वार्षिक ब्याज दे रहे हैं।
100% सुरक्षित रहेगा पैसा –
प्राइवेट बैंकों में निवेश करते समय लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा को लेकर होता है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। रिजर्व बैंक की एक सहायक कंपनी है, जिसे DICGC (डिपाजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन) कहा जाता है। यह संस्था हर निवेशक के 5 लख रुपए तक के डिपॉजिट पर बीमा कर देती है यानी अगर आप 5 लख रुपए तक की किसी भी बैंक में एफडी करवाते हैं और बैंक दिवालिया हो जाता है तो इस हालत में आपके पैसे 100% सुरक्षित रहते हैं। इसका मतलब यह है की आपको 5 लाख तक का मूलधन और ब्याज पूरी तरह से वापस मिलता है।
ये पांच बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज –
सर्वोदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Sarvodaya Small Finance Bank FD Interest Rate) अपने ग्राहकों को 30 महीना की एफडी पर 8.10% का सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 24 महीने की एफडी पर निवेशकों को 7.55% तक का ब्याज प्रदान कर रहा है। वही जन स्मॉल फाइनेंस बैंक निवेशकों को 1 साल से 3 साल तक कि एफडी पर 7.50% तक का ब्याज दे रहा है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 2 साल से 3 साल तक की FD पर 7.50% का ब्याज मिल रहा है। एयू (AU) स्मॉल फाइनेंस बैंक भी अपने ग्राहकों को 30 महीने और 1 दिन से 36 महीने की एफडी पर 7.10% का ब्याज दे रहा है।
इन लोगों के लिए शानदार मौका –
बता दे कि अप्रैल 2026 में स्मॉल फाइनेंस बैंक उन लोगों के लिए एक शानदार मौका लेकर आए हैं, जो बिना कोई रिस्क उठाए और गारंटीड ब्याज पर पैसा निवेश करना चाहते हैं। बता दें कि फिलहाल इन पांच बैंकों में से सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 30 महीने की एफडी (FD Rate) पर सबसे अधिक 8.10% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। ऐसे में आप अपने पैसों को सही निवेश विकल्प में जमा करके तगड़ा ब्याज कमा सकते हैं।