Haryana के इन 7 जिलों में तेज आंधी के साथ होगी बारिश, IMD ने बताया मौसम का हाल

Haryana Weather : बीते कुछ दिनों की लगातार बारिश के बाद हरियाणा में मौसम एकदम शुष्क बना हुआ है। हालांकि शाम होते-होते ठंड का एहसास होना शुरू हो जाता है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश (Haryana me Barish) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण- पश्चिमी और उत्तरी- पूर्व इलाकों में गरज- चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD Rain Forecast) का कहना है कि सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। इन जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश के आसार है।

कैसा रहा हरियाणा का तापमान
बीते दिनों हरियाणा (Haryana Weather Temprature) में सबसे गर्म जिला सिरसा रहा है, जहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। करनाल, हिसार, यमुनानगर, फरीदाबाद, गुरुग्राम जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रिकॉर्ड किया गया है। बीते दिनों के मुकाबले तापमान में 1.2 डिग्री का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही सबसे न्यूनतम तापमान रोहतक जिले में दर्ज किया है जोकि 18 डिग्री सेल्सियस रहा है।

कब से बदलेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार हरियाणा (Haryana Ka Mausam) राज्य में मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान आज 10 मई की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ओर बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन सकता है, जिसके प्रभाव से 11 मई से 13 मई के दौरान राज्य में बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं चलने के आसार है। इस दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

Leave a Comment