Delhi में किराया पहुंचा एक लाख के पार, दिल्ली के नजदीकी शहर में फ्लैट लेकर बचाए 80 हजार

Delhi News : रियल एस्टेट बाजार में बढ़ती महंगाई ने लोगों के घर लेने के सपने को ख्तम कर दिया वहीं दिल्ली में मिडिल क्लास फैमिली की जेब को किराया ढ़िली कर रहा है। जानिए कहां कितना किराया है।

अच्छे और लग्जरी घरों का किराया

कुशमैन एंड वेकफील्ड की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली में अच्छी लोकेशन और लग्जरी घरों के किराए की बजाए नोएडा में मिड सेगमेंट के घर आपको बेहतरीन रेंज में मिल जाएगे।

दिल्ली के मुकाबले में नोएडा बेहतर

रेजिडेंशियल मार्केटबीट रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और नोएडा के रेंटल मार्केट में बड़ा अंतर देखने को मिला है। रिपोर्ट बताती है कि जहां दिल्ली के पॉश इलाकों में मिड-सेगमेंट घरों का किराया लाखों में पहुंच गया है, वहीं नोएडा में कम बजट में बेहतर और लग्जरी सुविधाओं वाले घर उपलब्ध हैं।

मिड-सेगेमेंट घरों का किराया बढ़ा

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के इलाकों जैसे न्यू फ्रेंडस कालोनी कालिश कालोनी में मिड-सेगमेंट घरों का मासिक किराया 1.16 लाख रुपए से बढ़कर 2.15 लाख रुपए तक पहुंच गया है। वहीं साउथ-सेंट्रल दिल्ली में यही किराया 1.57 लाख रुपए से 2.50 लाख रुपए प्रति माह के बीच दर्ज किया गया।

मिड- सेगमेंट के घरों का नोएडा में किराया

दिल्ली के मुकाबले में नोएडा के हाई-एंड सेगमेंट में घरों का किराया 77 हजार रुपए से शुरू होकर 1.35 लाख रुपए प्रति माह तक है। रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा में मिड-सेगमेंट घरों का औसत किराया 40 हजार रुपए से 69,500 रुपए प्रति माह के बीच है।

मिडिल क्लास वालों के लिए नोएडा बेहतर ऑप्शन

रिपोर्ट से यह साफ संकेत मिलता है कि दिल्ली के मिडिल-क्लास रेंटल बजट से करीब 40 हजार से 80 हजार रुपए कम खर्च करके लोग नोएडा की प्राइम लोकेशन में लग्जरी सुविधाओं वाले घरों में रह सकते हैं।

Leave a Comment