Haryana ka Mausam : हरियाणा में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, IMD ने इन जिलों में किया अलर्ट जारी

Haryana Weather 5 May : मई की शुरुआत से ही मौसम में खूब बदलाव देखने को मिल रहा है। अब तीन-चार दिनों से प्रदेश का मौसम एकदम कूल-कूल हो गया है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana ka Mausam) के लिए भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसम का रौद्र रूप दिखने वाला है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-

कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि कल 6 मई को हरियाणा (Haryana Weather 5 May ) में मौसम का सबसे उग्र रूप देखने को मिलने की संभावना है। आईएमडी ने कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी, जींद और चरखी दादरी में तूफानी हवाएं चलने के आसार जताए हैं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

हरियाणा में हवाओं की रफ्तार
आईएमडी ने आज हरियाणा में हवाओं की रफ्तार (Wind speed in Haryana) 70 किमी प्रति घंटा तक होने की संभावना जताई है। IMD ने आम लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। विभाग ने कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी, जींद और चरखी दादरी के लिए चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में तूफानी हवाएं चलने के आसार जताए हैं। इस दौरान आसमान में बिजली चमकने और कुछ हिस्सों में दोबारा ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है।

बेमौसम बारिश से बढ़ी ठंडक
कुरुक्षेत्र और करनाल जैसे इलाको में भी बारिश (Haryana Rain Alert) के आसार जताए हैं। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में मौसम लगातार बदलाव बना हुआ है। 6 मई तक लोगों को धूप और बारिश की लुका-छिपी का असर देखने को मिलेगा और इस दौरान बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि गर्मी की आहट के बीच हुई इस बेमौसम बारिश ने लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है।

पर्यटकों के लिए जारी की एडवाइजरी
प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अलर्ट (Alert to tourists) कर अभी नदी-नालों के पास न जाने की सलाह दी है, क्योंकि इस दौरान जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही पर्यटक और चरवाहे ऊंचाई वाले इलाकों और ट्रेकिंग रूटों पर न जाए। इसके साथ ही फिसलन और भूस्खलन की संभावना पर गौर करते हुए वाहन चालकों से खास अलर्ट बरतने को कहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।

Leave a Comment