Haryana News : HSVP की बड़ी कार्रवाई, आटो मार्केट में 100 झुग्गियों पर चलाया गया बुलडोजर


Haryana News : अतिक्रमण हटाने के लिए एचएसवीपी ने ऑटो मार्केट स्थित 100 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया। जानिए विभाग ने इतनी बड़ी कार्रवाई कहां कि है विस्तार से।

कास्टिंग यार्ड के लिए खाली करवाई जमीन

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-9 से डीएलएफ साइबर सिटी तक बनने वाली मेट्रो लाइन के लिए करीब 25 एकड़ जमीन पर कास्टिंग यार्ड बनाया जाना है। लेकिन यहां झुग्गियां बसने के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की मांग पर एचएसवीपी ने पहले मुनादी कराकर लोगों को हटने का मौका दिया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटने पर 29 अप्रैल को कार्रवाई की गई।

सेक्टर 51 में 50 झुग्गियों को हटाया गया

यह कार्रवाई मंडल अधिकारी अजमेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलकार की। अभियान के दौरान कनिष्ठ अभियंता ललित हंस, आनंद प्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, संपदा कार्यालय-2 की टीम ने सेक्टर-47 और सेक्टर-51 में भी कार्रवाई करते हुए करीब 50 अवैध झुग्गियों को हटाया। यह कार्रवाई कनिष्ठ अभियंता रामपाल कुंडू की अगुवाई में की गई।

Leave a Comment