Haryana ka Mausam : हरियाणा में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ लग रहा है। बीते दिनों प्रदेश अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (Haryana Weather 8 May) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में एक बार फिर मौसम (Haryana Ka Mausam Updates)गर्म और शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिनों प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा है और शाम के समय तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। इस दौरान हवा उत्तर दिशा से 11 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे गर्मी का प्रभाव बना रहा।
कैसा रहेगा हरियाणा का तापमान
IMD के मुताबिक आज 8 मई को प्रदेश में धूप खिली रह सकती है और सुबह का तापमान (Haryana Weather Temprature) 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, दिन में पारा 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर के समय आंशिक बादलो की आवाजाही लगी रह सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 7 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम जानकारो का कहना है कि आगामी 24 घंटों में हरियाणा में शुष्क मौसम और तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है और कई इलाकों में गर्म हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
आगामी दिनों में मौसम की चाल
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि कल 9 मई को प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के आसार है। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार है। इसके साथ ही 10 मई के दिन भी मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है। प्रदेश में हल्की हवाओं के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहनी वाली है। अभी पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
मौसम विभाग का कहना है कि आज 8 मई को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। हालांकि अधिकांश मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। विभाग का कहना है 11 से 13 मई के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New western disturbance active) होगा, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार बने रह सकते हैं।