Haryana News: द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली सड़क को अब नए सिरे से बनाया जाएगा। इससे लाभ सेक्टरवासियों को मिलेगा। चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं इस खबर के बारे में।
इसके निर्माण पर लगेगे 22 करोड़ रुपये
जीएमडीए ने सेक्टर-99 और 102 को अलग करने की योजना बनाई है। इसके निर्माण पर करीब 22 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की मंजूरी मिलने के बाद इस मुख्य सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी
2 किलोमीटर लंबी है सड़क
यह सड़क 2 किलोमीटर लंबी है। सेक्टर-99 स्थित सत्या द हाइव मॉल से लेकर सेक्टर-102 स्थित सनसिटी एवेन्यू सोसाइटी के पास द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ रही इस मुख्य सड़क को ठीक की जाएगी। मरम्मत के इस कार्य में 10 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। वहीं इसके दोनों और फुटपाथ और साइकिल ट्रैक के निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए इसका एस्टीमेट भी जीएमडीए ने तैयार किया है। इसके ऊपर करीब 12 करोड़ रुपये की आएगी।
सेक्टरवासियों को मिलेगा फायदा
जानकारी के अनुसार इसके बनने के बाद इसका फायदा सेक्टर वासियों को मिलेगा। इस समय सड़क की स्थिती दयनीय बनी हुई है। हैरीटेज मैक्स सोसाइटी की आरडब्ल्यूए की तरफ से कई बाद अपने खर्चे पर इस मुख्य सड़क की मरम्मत करवाई जा चुकी है। उसके बाद सड़क की हालात जस की तस बनी हुई है।
8 महीने में तैयार होगी सेक्टर-114 की सड़क
जीएमडीए ने सेक्टर-114 की बाहरी सड़क के निर्माण के लिए करीब पौने आठ करोड़ रुपये की लागत से टेंडर लगा दिया। टेंडर लगने के बाद 700 मीटर इस लंबी सड़क का निर्माण 8 महीने के अंदर ही किया जाएगा। पहले भी इसे बनाने के लिए टेंडर लग चुका है जो किन्हीं कारणों से रद्द हो गया था। इसके अलावा इस सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड, फुटपाथ और बरसाती नाला तैयार करने की योजना है। इसके ऊपर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
टेंडर हो चुका लागू
कार्यकारी अभियंता शेखर नांदल ने बताया कि जीएमडी ने सेक्टर-99 और सेक्टर-102 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क और सेक्टर-114 की बाहरी सड़क का निर्माण का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है।
सेक्टर-114 की बाहरी सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया है।
गुरूग्राम ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया नया रूट प्लान
एआईटी चौक पर पीक आवर में लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने नया रूट प्लान जारी किया है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त ने निरीक्षण किया। सुबह और शाम बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से एआईटी चौक से वजीराबाद की ओर जाने वाला सीधा मार्ग बंद कर दिया है। अब वजीराबाद जाने वाले वाहन चालकों को एआईटी चौक से पहले सेक्टर-55-56 की ओर जाना होगा। इसके बाद वहां से यू-टर्न लेने से सीधे वजीराबाद पहुंच सकेगे। इसके साथ गुरूग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से यातायत पुलिस का सहयोग करने को कहा है।