Hisar News : शहर में तीन दिन पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Hisar News : हिसार में अगले तीन दिनों तक पानी की समस्या झेलनी पड़ सकती है। क्योंकि इस दौरान जलघरों में साफ-सफाई का काम किया जाएगा। इस दौरान पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। अब खबर में जानिए शहर के किस इलाके में रहेगी पानी की सप्लाई बाधित।

70 हजार की आबादी को करना पड़ेगा परेशानी का सामना
शहर के आजाद नगर इलाके में अगले तीन दिन तक करीब 70 हजार आबादी पर इसका असर पड़ेगा। लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। जनस्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि पानी की सप्लाई बाधित किसी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि जलघर के टैंकों की लंबे समय बाद होने वाली सफाई के कारण की जा रही है।

इन तीन दिनों तक रहेगी सप्लाई बाधित
आजाद नगर जलघर से जुड़े इलाकों में 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान करीब 70 हजार आबादी को अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस विषय पर विभाग ने इलाके के लोगों से पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है। जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े।

लंबे समय से नहीं हुई थी जलघर की सफाई
जनस्वास्थय विभाग के जेई महेंद्र सिंह ने बताया कि काफी लंबे अंतराल बाद जलघर के टैंकों की पूर्ण सफाई का काम शुरू होने जा रहा है। आजाद नगर में स्थित करीब 7 एमएलडी क्षमता वाले जलघर की सफाई लंबे समय से नहीं हुई थी। जनसवास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोागों को आने वाली इस समस्या से अवगत करवा दिया गया है। जिससे वे पहले पानी को स्टोर कर सके।

ये कॉलोनिया रहेगी प्रभावित
आजाद नगर स्थित जलघर से दो वार्ड, वार्ड 18 और वार्ड 19 में पानी कर सप्लाई होती है। इन वार्डों सहित आजाद नगर के आसपास के बड़े हिस्से में पानी सप्लाई होती है। पानी की सप्लाई कमिशनर आवास से लेकर गांव गंगवा तक हिसार क्षेत्र के अंदर आने वाली 30 कालोनियों में की जाएगी। यानी इन सभी इलाकों में तीन दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

नहर में पानी आते ही सप्लाई होगी शुरू
अधिकारियों का कहना हैं कि नहर में पानी की सप्लाई आने की 29 अप्रैल की संभावना है। नहर में पानी आने के बाद पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि जलघर में थोड़ी बहुत सफाई होने के बाद बीच में पानी की सप्लाई 27 अप्रैल को दी जा सकती है।

Leave a Comment