Hisar News : अब हरियाणा के हिसार जिले में अवैध निर्माण को हटाने और शहर के विकास को नई दिशा देने के लिए शासन ने 44 दिन बुलडोजर की कार्रवाई (hisar bulldozer action) करने का ऐलान किया है। अब जल्द ही हिसार के इन 9 सेक्टरों में अतिक्रमण हटाया जाने वाला है। इसके लिए शासन ने शेड्यूल तैयार कर लिया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
एनक्रोचमेंट ड्राइव शेड्यूल किया जारी
hsvp हिसार (hisar bulldozer action) के कई सेक्टरों में सड़कों के किनारे जो अवैध कब्जें और निर्माण किए गए हैं, उनको हटाने के लिए जद्दोजहद में आ गया है। hsvp की ओर से शहर के प्रमुख 9 से अधिक सेक्टरों के लिए एक एनक्रोचमेंट ड्राइव शेड्यूल भी जारी कर दिया है। शेड्यूल के तहत 28 अप्रैल से 10 जून तक बड़े स्तर पर तोड़फोड़ कर अतिक्रमण को हटाए जाने का प्लान है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए जाने के लिए लिखा पत्र
hsvp के अधिकारियों ने गैर-कानूनी कब्जे को हटाने की कार्रवाई (action to remove illegal occupation) को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए जाने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा है। hsvp के अधिकारियों का कहना है कि एनक्रोचमेंट को हटाने के लिए सभी सेक्टरों की rwa के पदाधिकारियों को नोटिस के जरिए सूचना दी जा रही है, ताकि वे सेक्टरों में पहले ही रेजिडेंट्स को जानकारी दे सकें, ताकि वो समय रहते ही कब्जा हटा लें।
अतिक्रमणों के चलते यातायात हुआबाधित
hsvp के अधिकारियों का कहना है कि इन सेक्टरों के मुख्य मार्गो पर लोगों ने अवैध रूप से ग्रिल, टो-वॉल, बाउंड्री एक्सटेंशन, ग्रीन एरिया और लॉन का निर्माण कर रखसा हैं। इन अतिक्रमणों (hisar encroachments) के चलते यातायात तो बाधित हो ही रहा है और साथ ही सार्वजनिक सुरक्षा के लिए अतिक्रमण खतरा बन रहे हैं। इसके साथ ही वाटर सप्लाई, सीवरेज लाइन के साथ ही जिस भी यूटिलिटी को कब्जा कर कवर किया है, शासन की ओर से यह सब हटवाया जाएगा।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, पुलिस बल की मांग
बता दें कि प्राधिकरण की ओर से सेक्टरों में सड़कें अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई (hisar encroachment removal action) के दौरान किसी भी विरोध की परिस्थिती से निपटान के लिए और कानून-व्यवस्था को सही तरीके से बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की मांगी की और कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की मांग की गई है। इसके साथ ही अवैध स्ट्रक्चर गिराने के लिए jcb मशीनों और अन्य जरूरी डिवाइस का इंतजाम करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सेक्टर : कार्रवाई का शेड्यूल
hsvp की ओर से कार्रवाई का शेड्यूल (HSVP action schedule) जारी कर दिया है, जिसके अनुसार 16-17 सेक्टर में 28 से 30 अप्रैल को बुलडोजर एक्शन लिया जाएगा और 15 सेक्टर और डिफेंस कॉलोनी 4 मई से 6 मई तक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 13 और 13 पी टू सेक्टर में शासन की ओर से 7 मई से 8 मई को कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही 9-11 सेक्टर में 11 मई ग 13 मई को बुलडोजर एक्शन किया जाएगा। इसके अलावा अर्बन एस्टेट-टू, पीएलए सेक्टर में 14 मई से 15 मई तक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही 14, 14 पी टू सेक्टर में 18 मई से 21 मई, 33 पी वन सेक्टर में 25 मई से 26 मई, 1-4 और 3-5 सेक्टर में 1 जून से 4 जून तक बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 24 और एमजीए सेक्टर में 9 जून से 10 जून के बीच बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण हटाने के शेड्यूल को मिली मंजूरी
दरअसल, आपको बता दें कि सभी सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने को लेकर शेड्यूल (Schedule for removal of encroachments) की मंजूरी दी जा चुकी है। एस्टेट ऑफिस की ओर से एसडीएम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने के लिए लिखा गया है। इसमे लिखा है कि या तो फिर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को रेजिडेंट्स खुद हटा लें, नहीं तो फिर इन इलाकों में तय शेड्यूल पर कार्रवाई की जाएगी