Haryana News : प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की सड़क व्यवस्था को सुधारने व इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए अनेकों कार्य प्रगति पर चल रहे है और कुछ कार्य शुरू होने वाले हैं। अब खबर में जानिए प्रदेश के किस जिले को मॉडर्न हब बनाया जा रहा है।
100 करोड़ की लागत से तैयार होगा मॉर्डन शहर
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के लिए यह खुशी की खबर है कि सरकार द्वारा इस शहर को मॉर्डन बनाया जाएगा। इस शहर को 2026 में पूरा करने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार 100 करोड़ रुपये तक इसे पूरा करवाया जाएगा इसके लिए इसका मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए एजेंसी ने सर्वे कर लिया है। जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। वहीं रिपोर्ट के आने के बाद कार्य को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
शहर में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी यह योजना
महेंद्रगढ़ के नगर परिषद, विधायक ने सीएम से इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी समय तक इस पर चर्चा की। अगर इस प्लान के तहत काम होता है तो शहर की सड़के, ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि में बदलाव से शहर देखने लायक बनेगा।
सड़कों पर लगेगी हाइटेक स्ट्रीट लाइटें
इस प्रोजेक्ट के तहत लाइटिंग , अटेली रोड, सतनाली रोड, कुरहावटा रोड और दुलना रोड सहित मुख्य सड़कों पर हाई-टेक स्ट्रीटलाइट्स लगाई जाएंगी। मोदाश्रम मंदिर के सामने की खुली जगह को एक सुंदर सार्वजनिक स्थान में बदला जाएगा। शहर में लाइटिंग व्यवस्था होने से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ेगी।
ये मुख्य विकास कार्य करवाए जाएंगे
योजना के तहत मॉडल सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें माजरा चुंगी से माता मसानी, परशुराम चौक से महाराजा शूर सैनी चौक, माता मसानी मंदिर से दुलना रोड, राव तुलाराम चौक से बालाजी चौक और बालाजी चौक से रेलवे रोड तक की प्रमुख सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। इन सड़कों पर फुटपाथ, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और आधुनिक साइनबोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुगम होगी और जाम की समस्या में कमी आएगी। शहर में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए इंटीग्रेटेड ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इससे बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या खत्म होगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए मुख्य चौराहों पर आधुनिक ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी।