2026 Keeway V302C : युवाओं में बाइकों को लेकर खूब क्रेज बढ़ा हुआ है। अब हाल ही में 2026 Keeway V302C की दमदार लूक के साथ लॉन्चिंग हुई है। अगर आप भी 2026 Keeway V302C बाइक (2026 Keeway V302C) लेने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बाइक की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी देने वाले हैं।
कीवे इंडिया ने की ये बाइक लॉन्च
दरअसल, आपको बता दें कि कीवे इंडिया की ओर से 2026 V302C को लॉन्च करके अपनी क्रूजर मोटरसाइकिल लाइनअप को अपडेट किया है। ये नया मॉडल छोटे आकार की क्रूजर मोटरसाइकिल में हल्के बदलाव के साथ आता है, जबकि इसके इंजन प्लेटफॉर्म को पहले जैसे ही रखा गया है और कंपनी की ओर से इसकी कीमत 4.22 लाख रुपये (2026 Keeway V302C Price) तय की गई है।
2026 V302C का कलर ऑप्शन
बता दें कि 2026 मॉडल के लिए मुख्य अपडेट (2026 V302C Color Options) एक नए पीले कलर का विकल्प है। ये कलर मौजूदा लाल और काले कलर के साथ कनेक्ट करता है। बाइक में इस नए बदलाव के बाद भी V302C की डिजाइन पहचान वहीं रहती है, जो बाजार में शुरुआत से ही इस मोटरसाइकिल की पहचान रही है इसका लो-स्लंग, नियो-रेट्रो क्रूजर सिल्हूट पहले की तरह ही बरकरार है।
2026 V302C का दमदार इंजन
नई 2026 V302C मोटरसाइकिल (New 2026 V302C Motorcycle Engine) अपने पुराने मॉडल की तरह ही दमदार इंजन रखा है। इसमें पहले के जैसे ही 298 सीसी का लिक्विड-कूल्ड वी-ट्विन इंजन लगा हुआ है, जो बेल्ट-ड्रिवन ट्रांसमिशन से कनेक्ट हुआ है। ये कॉन्फिगरेशन इस सेगमेंट में खासियत बनी है। ये इंजन 8,500 आरपीएम पर 29.5 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 6,500 आरपीएम पर 26.5 एनएम का अधिकतम टॉर्क को जनरेट करता है।
2026 Keeway V302C के फीचर्स
कीवे के इस नए मॉडल में आगे की ओर टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे की ओर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं। इस बाइक (2026 Keeway V302C Features) में ब्रेकिंग के लिए आगे 300 मिमी और पीछे 240 मिमी का डिस्क ब्रेक लगा हुआ है। इसके साथ ही डुअल-चैनल ABS विकल्प भी दिया गया है। मोटरसाइकिल में कास्ट अलॉय व्हील्स और 15 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो कम सीट हाइट के साथ जुड़कर एक आरामदायक राइडिंग का एक्सपीरियंस मिलता है।