Hisar News : हरियाणा के हिसार शहर को चमकाने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा रही है। शहर के विकास को आगे बढ़ाने के लिए नई सड़कों का निर्माण तथा शहर वासियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब फिर हिसार साउथ बाईपास से कैमरी रोड तक नई सड़क बनेगी। जिसकी चौड़ाई अब 5.5 की जगह 7 मीटर की जाएगी।
हिसार शहर के कैमरी रोड वासियों के लिए राहत भरा अपडेट जारी हुआ है। आपको बता दे कि शहर के विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से लगातार नई-नई सड़कों का निर्माण (construction of new roads) किया जा रहा है। अब शहर में बनने जा रही एक सड़क योजना में बड़ा बदलाव किया गया है जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को बड़ा फायदा होने वाला है।
हिसार के डीएवी स्कूल रोड (DAV School Road, Hisar) को साउथ बायपास से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण प्लान में अब बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि अब इस सड़क को पहले से अधिक चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) की तरफ से इस सड़क के प्लान में किए गए बदलाव का एस्टीमेट मुख्यालय भेज दिया गया है। पहले इस सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर रखने का प्लान किया गया था, लेकिन अब इस प्लान में चेंज करके इसे 7 मीटर तक बढ़ाने की योजना बना ली गई है। सड़क के चौड़ीकरण (road widening) में हो रहा यह बदलाव लगभग 50 लाख रुपए महंगा पड़ेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि पहले इस पूरी परियोजना पर तकरीबन 7 करोड रुपए खर्च होने का अंदाजा था लेकिन अब इसकी चौड़ाई बढ़ने पर यह खर्च 7.50 करोड़ रुपये हो जाएगा।
सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का उद्देश्य
सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का यह फैसला लेने का मुख्य उद्देश्य केवल और केवल भविष्य में बढ़ाने वाले ट्रैफिक दबाव पर कंट्रोल (control traffic pressure) करना है। बताया जा रहा है कि मुख्यालय की तरफ से प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा और वन विभाग की एनओसी (NOC from Forest Department) का मामला भी जल्द सही होने की संभावना है।
इस सड़क के चौड़ा होने से कैमरी रोड स्थित दर्जनों कालोनियों जैसे सूर्य नगर, न्यू मॉडल टाउन तथा आसपास के इलाकों की 40,000 से ज्यादा की आबादी को काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है।
दूरी होगी कम
फिलहाल कैमरी रोड के निवासियों को शहर के दूसरे हिस्से या बाईपास की तरफ जाने के लिए कैमरी रोड आरओबी तथा सेक्टर 16-17 आरओबी को पार करना पड़ता है। लेकिन नए रोड के निर्माण (construction of new road) के बाद लोगों को यह दोनों ओवरब्रिज नहीं चढ़ने पड़ेंगे। कैमरी रोड से साउथ बाईपास आने जाने के लिए तकरीबन 1.5 किलोमीटर का चक्कर खत्म हो जाएगा।
बालसमंद नहर पर भी बनाया जाएगा नया पुल
बालसमंद नहर पर भी नए पुल का निर्माण (construction of new bridge) किया जाएगा, जो की न केवल कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगा बल्कि साउथ बाईपास को सीधा जोड़ेगा। अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि बजट और एनओसी की प्रक्रिया पूरी होते ही टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।