Haryana News : 245 करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे किया जाएगा 8 लेन, हरियाणा से दिल्ली तक का सफर होगा आसान

Haryana News – हरियाणा और देश की राजधानी दिल्ली के बीच सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब सरकार ने 245 करोड़ की लागत से नया 8 लेन नेशनल हाईवे बनाने का ऐलान किया है। इस नए नेशनल हाईवे के बनने से दिल्ली और हरियाणा के बीच सफर आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएगा।

हरियाणा और दिल्ली (Haryana and Delhi New National Highway) के बीच सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कहीं पर नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए जा रहे हैं तो वहीं पुरानी सड़कों चौड़ीकरण का कार्य भी प्रगति पर है।

इस रूट पर बनेगा नया हाईवे –

अब सरकार दिल्ली -गुरुग्राम के राष्ट्रीय राजमार्ग NH-48 पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए इस रोड को चौड़ा करने की योजना बनाई है। इस नेशनल हाईवे (New National Highway) के कायाकल्प की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 28 किलोमीटर लंबे 6 लेन हाईवे को 8 लेन किया जाना है। इसके लिए 245 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है। हाइवे के पूरा होने से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। इस रूट पर काफी समय से ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके चालू होने से सफर आसान सुरक्षित और तेज हो जाएगा।

नए हाईवे पर होंगे ये काम –

दिल्ली गुरुग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग NH 48 (Delhi Gurugram National Highway NH 48) को साल 2008 में बनाया गया था और लंबे समय से इस पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव की वजह से सड़क कई जगह पर पूरी तरह से कमजोर हो चुकी है। अब इस पर नई लेयरिंग, रिफ्रेशिंग और मजबूती का काम किया जाएगा।

हाईवे पर पुराने और टूट चुके बैरियर को हटाकर नए मजबूत बैरियर लगाए जाएंगे। उम्मीद है कि इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इसके अलावा हाईवे पर नई आधुनिक लाइटें भी लगाई जाएगी। वहीं जिन ब्लैक स्पोर्ट्स पर ज्यादा हादसे होते हैं वहां विशेष सुधार और साइन बोर्ड भीलगाए जाएंगे।

2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा नया हाईवे –

इस प्रोजेक्ट के तहत 14.3 किलोमीटर से 36.63 किलोमीटर तक सड़क को 8 लेन किया जाएगा और 36.63 से 42 तक इस 6 लेन वाले हिस्से को मजबूत किया जाएगा। यह कॉरिडोर दिल्ली और हरियाणा की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। NHAI के अधिकारियों के मुताबिक, इस पर काम शुरू हो गया है। इस हाईवे का निर्माण कार्य अगले 2 सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यहां जमा नहीं होगा बरसात का पानी –

इसके साथ ही राजीव चौक क्षेत्र से हीरो होंडा चौक और खेड़कीदौला टोल प्लाजा (Kherki Daula Toll Plaza) के बीच सर्विस रोड पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस हिस्से में कंक्रीट का काम कराया जाएगा, जिससे यहां पर बारिश का पानी जमा नहीं होगा और वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Comment