Hisar News : हिसार जिले में अब लोगों के स्वास्थय पर गौर करते हुए अमृत फार्मेसी खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी है। अब नागरिक अस्पताल परिसर में 24 घंटे ब्रांडेड दवाइयां और जेनरिक मिल सकेंगी। अब मंजूरी के बाद जल्द ही अमृत फार्मेसी (Amrit Pharmacy) खोलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। खबर में जानिए कि इस बारे में विस्तार से-
अमृत फार्मेसी के साथ मिल्क पार्लर होगा ओपन
दरअसल, आपको बता दें कि जिला नागरिक अस्पताल (District Civil Hospital) में मरीजों को ब्रांडेड दवाइयां, इम्पलांट्स व उपकरण के साथ ही अब शुद्ध खान-पान की सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अमृत फार्मेसी के साथ मिल्क पार्लर भी ओपन करने का प्लान है। बता दें कि ये दोनों प्रतिष्ठान 24 गुना 7 दिन खुलने रहेंगे। इस स्टोर को ओपन करने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने ऐलान करते हुए फाइनेंशियल ईयर 2026-2027 बजट में प्रोविजन किया है। डीजी हेल्थ ने सिविल सर्जन को निर्देश (civil surgeon directive) जारी किए है कि 30 मई तक स्टोर संचालन किया जाए।
इतनी जगह में खुलेगा फॉर्मेसी व मिल्क पार्लर
बता दें कि अस्पताल परिसर (hospital premises) में अस्पताल प्रबंधन अमृत फार्मेसी व वीटा बूथ और मिल्क पार्लर खुलेगा और फॉर्मेसी के लिए 350 स्केवर फीट और मिल्क पार्लर के लिए 650 स्केवर फीट जगह में निर्माण होगा। इसके लिए स्टोर संचालकों से रेंट लिया जाएगा, लेकिन उन्हें बिजली के बिल का भुगतान करना होगा। मिल्क पार्लर में बढ़िया क्वालिटी का डाइट मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि तीमारदारों को भोजन के लिए बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा।
किफायती दरों पर मिल सकेंगी दवाईयां
जानकारी के लिए बता दें कि अमृत फार्मेसी में उच्च गुणवत्ता वाली दवाईयां (High quality medicines at Amrit Pharmacy) मरीजो को बेहतर दरों पर मिल सकेंगी। इससे मरीज किसी भी समय दवाइयां, उपकरणों व उच्च गुणवत्ता दवाइयां, इम्पलांट्स, उपकरण इम्पलांट्स खरीद सकेंगे। बता दें कि अस्पताल में दवाइयों, उपकरणों इम्पलांट्स की लोकल परचेज का टेंडर जारी किया जाता है। अगर समय पर बिलों का भुगतान नहीं होता है तो वेंडर्स की ओर से सप्लाई नहीं दी जाती। इससे मरीजों का इलाज प्रभावित होता है। आयुष्मान लाभार्थी भी ऐसी परिस्थिती में सेवाएं मिलने का इंतजार करते हैं।
जनऔषधि केंद्र में नहीं रहती पर्याप्त दवाईयां
हालांकि वैसे तो जनऔषधि केंद्र (Jan Aushadhi Centre) ओपन है। जहां जेनरिक दवाइयां सस्ती दरों पर मिलती है, लेकिन कई बार वहां पर पर्याप्त दवाईया व अन्य चिकित्सा सामान नहीं रहता है। यहां से वे मरीज दवाईयां खरीदते हैं जो सरकारी डिस्पेंसरी पर नहीं मिलती है। इनमें भी कई दवाइयां ऐसी भी है, जो केंद्र पर उपलब्ध नहीं होने पर बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। नागरिक अस्पताल कार्यकारी (Civil Hospital Executive) का कहना है कि अमृत फार्मेसी के साथ मिल्क पार्लर को ओपन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।