Hisar News : खेतों में लगी आग, 60 एकड़ में किसानों को हुआ नुकसान

Hisar News : गर्मी के बढ़ते ही खेतों में आग लगने की सूचनाएं आने लगी है। जिले के गांव में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा। किसानों ने सरकार से मुआवजे देने की मांग की है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला। खबर में जाने कहां लगी आग और किसानों को कितना नुकसान हुआ।

60 एकड़ गेहूं हुई राख

जिले के गांव बास बादशाहपुर में किसानों की जमीन पर 60 एकड़ में लगे गेंहू के फाने पूरी तरह से जल गए। आग लगने की इस घटना से किसानों ने भारी नुकासान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार गांव के पास बास टोल पड़ता है। वहीं टोल के पास लगते खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के कारण क्या हे इसका अभी तक पता नहीं चला है। खेतों में आग लगने की सूचना किसानों ने फायर ब्रिगेड को दी जिससे ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर किसानों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

किसानों ने की उचित मुआवजे की मांग

गांव बास बादशाहपुर के खेतों में आग लगने के कारण किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। जानकारी के अनुसार जयबीर मोर के 6 एकड़, दिलबाग के 18 एकड़, सुरता के 16 एकड़, गुड्ड के 6 एकड़, सुमित के 6 एकड़ तथा राजबीर के 8 एकड़ सहित अन्य किसानों के खेतों में आग लगी। इस अनहोनी होने केबाद किसानों ने सरकार उचित मुआवजा की मांग की है। आग लगने की सूचना मिलते ही हांसी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।

स्थिती का किया निरीक्षण
आग लगने की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और इलाके का निरीक्षण किया। गांव वालो का कहना है किह आग लगने के बाद पशुओं के चारे की परेशानी भी हो गई। आग लगने के कारण आने वाले कई दिनों तक किसानाों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Comment