HSVP का बड़ा प्लान, हरियाणा के इन पांच प्रमुख जोनों में बसेंगे 500 नए सेक्टर

Haryana News : हरियाणा में इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए सरकार लगातार नए-नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब हाल ही में HSVP ने बड़ा प्लान (HSVP big plan) तैयार किया है। सरकार की ओर से सुनियोजित शहरीकरण को गति देने के लिए बड़ा खाका तैयार कर लिया है। अब जल्द ही प्रदेश के पांच प्रमुख जोनों में 500 नए सेक्टर बसाए जाने की योजना है।

किन जोन में विकसित होंगे ये सेक्टर
HSVP ने नए सेक्टर (HSVP developed new sectors) बसाने की योजना के तहत राज्य के पांच प्रमुख जोनों जिनमे- गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और पंचकूल का नाम शामिल है, उसके अंतर्गत आने वाले 52 शहरों और कस्बों में 500 से ज्यादा नए सेक्टर विकसित किए जाने का प्लान है। इसके लिए लगभग 1.46 लाख एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाने वाला है।

कार्रवाई तेज करने के आदेश जारी
HSVP के मुख्य प्रशासक ने सभी जोन प्रशासकों और संपदा अधिकारियों को लेटर जारी (Letter issued to estate officers) कर आगामी कार्रवाई तेज करने के आदेश जारी किए हैं। भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस ई-भूमि पोर्टल के जरिए किया जाएगा, जहां इससे जुड़े इलाको की राजस्व जानकारी, खसरा संख्या और भूमि का विस्तृत विवरण अपलोड किया जाने वाला है।
गुरुग्राम जोन में गुरुग्राम, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर और गोलपहली के साथ ही 7 शहर-कस्बों को योजना में जोड़ा गया है। फरीदाबाद जोन के तहत फरीदाबाद, नूंह, तावडू और होडल में नए सेक्टर (Haryana New Sector Updates) बसाए जाएंगे।

प्रोजेक्ट में शामिल होंगे ये शहर
इस प्रोजेक्ट के लिए रोहतक जोन में सबसे अधिक 14 शहरों को शामिल किया गया है। इस दौरान रोहतक, सांपला, कलानौर, सोनीपत, पानीपत, इसराना,गोहाना, झज्जर, बहादुरगढ़, आरोग्यधाम बाढ़सा खरखौदा, गन्नौर, और बेरी में सेक्टर (Haryana New Sector) बसाए जाने का प्लान है। हिसार जोन में हिसार, हांसी, अग्रोहा, नारनौंद, उकलाना, बरवाला, जींद, नरवाना, उचाना, फतेहाबाद, टोहाना और भूना के साथ ही 13 शहर-कस्बे को इसमे शामिल किया गया है। इसके साथ ही पंचकूला जोन में पिंजौर-कालका, शाहाबाद, कैथल, पंचकूला एक्सटेंशन , रायपुररानी, यमुनानगर-जगाधरी, करनाल, असंध, इंद्री, नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र, पिहोवा और लाड़वा जैसे 14 शहर-कस्बों में नए सेक्टर बसाए जाएंगै।

चार श्रेणियों में बसाए जाएंगे ये सेक्टर
सरकार के इस प्रस्ताव के मुताबिक कुल 1,46,707.921 एकड़ भूमि को चार श्रेणियों में बसाया जाएगा और इसमें रिहायशी सेक्टरों के लिए 1,02,281.824 एकड़ भूमि शामिल की गई है और व्यावसायिक उपयोग के लिए 11,553.725 एकड़ भूमि का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही पब्लिक व सेमी-पब्लिक उपयोग के लिए 4,773.303 एकड़ भूमि ली जाएगी और मिश्रित यूज के लिए 28,099.069 एकड़ भूमि शामिल है।
HSVP मुख्यालय स्तर पर जोनवार प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस नए प्रोजेक्ट (Haryana New Projects) से प्रदेश में अवैध कॉलोनियों पर रोक लगेगी और आम लोगों को रियायती दरों पर आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट उपलब्ध होने के आसार बढ़ सकेंगे।

Leave a Comment