FD Rate : अगर आप सुरक्षित भविष्य के लिए निवेश विकल्पों की तलाश कर रहे हैं तो एफडी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आज किसी भी बैंक में 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी करवा सकते हैं। इसमें आपका पैसा पूरी तरह से सेफ रहता है। इसके साथ ही फिकस्ड ब्याज मिलता है। इस समय देश के पांच बैंक एफडी पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। चलिए जानते हैं –
एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों की देश के पांच बैंकों ने मौज कर दी है। दरअसल, मौजूदा समय में देश के कई बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। अगर आप अपनी मेहनत की कमाई को बढ़ाना चाहते हैं तो ये सही मौका है। इस समय कई बैंक एफडी पर बंपर ब्याज दे रहे हैं।
हाल ही में स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने अपनी एफडी (FD) पर देने वाले ब्याज दर को अपडेट किया है। स्मॉल फाइनेंस बैंक 8% से भी ज्यादा का ब्याज दे रहे हैं। अगर आप बिना रिस्क के अच्छा खास ब्याज कमाना चाहते हैं तो इन बैंकों में एफडी करवा सकते हैं।
जानिये FD पर कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज –
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (FD interest rate) सबसे अधिक एफडी पर ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ये बैंक एफडी पर 8.10% का ब्याज दे रहे हैं। उत्कर्ष बैंक 666 दिन वाली FD, जबकि सूर्योदय बैंक 30 महीने के निवेश पर इतना रिटर्न दे रहा है।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (Shivalik Small Finance Bank FD Rate) 21 महीने 1 दिन से 22 महीने की अवधि वाली एफडी पर 7.80% का ब्याज प्रदान कर रहा है।
लंबी अवधि के निवेशकों करने वाले निवेशकों को जैना स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 से 5 साल की FD पर 7.77% का रेट दे रहा है। इसके अलावा शॉर्ट-टर्म निवेशकों स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक 18 महीने 1 दिन की एफडी (FD Rate Update) अवधि पर 7.75% का ब्याज पेश कर रहा है।
जानिये 5 लाख जमा करने पर कितना फायदा –
अगर आप 666 दिन की एफडी (FD Rate) में 8.10 फीसदी ब्याज दर पर 5 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर कल रकम 5,78,784 रुपये मिलेगी। इसमें से 78,784 रुपये का फिकस्ड ब्याज होगा। इसका मतलब यह है कि पांच लाख पर सीधा 78,784 का फायदा होगा।
स्मॉल फाइनेंस बैंक में FD कितनी सुरक्षित –
एफडी में निवेश को लेकर अक्सर निवेशकों की चिंता सुरक्षा को लेकर रहती है। ज्यादा रिटर्न के बावजूद निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा को लेकर होती है। वित्तीय विश्लेषकों का कहना है कि स्मॉल फाइनेंस बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लाइसेंस प्राप्त हैं और सख्त रेगुलेटरी देखरेख में काम करते हैं। ये संस्थान विशेष रूप से छोटे व्यापारियों और कम सुविधा वाले वर्गों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं। इसके अलावा, इन बैंकों में 5 लाख तक के डिपॉजिट, डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) के नियमों के तहत पूरी तरह सुरक्षित और बीमित हैं, जो निवेशकों को सुरक्षा का गारंटी देता है।
FD में निवेश करने से पहले जान लें ये बात –
एक्सपर्ट का कहना है कि FD में निवेश तो आसान है, लेकिन सही अवधि का चयन करना भी बहुत जरूरी है। यदि आपको लगता है कि भविष्य में एफडी के ब्याज दर में तेजी आ सकती है तो कम अवधि की FD में निवेश करें। किसी भी बैंक की एफडी में निवेश करने से पहले अन्य बैंकों के साथ एफडी ब्याज दर की तुलना जरूर करें और रिटर्न की जांच बैंक की बेसाइट पर जरूर चेक करें।