IMD Weather Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 24 घंटे 12 राज्यों के लिए भारी, बारिश के साथ आएंगे ओले

IMD Weather Alert : देशभर में गर्मी अब का प्रकोप लगातार जारी है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के उपर पहुंच गया है। खासकर उत्तर भारत में लू का असर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ दिनों के अंदर मौसम में बदलाव होने की उम्मीद जताई है। जिससे थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। अब खबर में जानिए किन राज्यों में बारिश के साथ ओले आएंगे और कहां होगी भारी बारिश।

तेज हवाओं के साथ होगी ओलावृ्ष्टी
भारतीय मौसम विभाग IMD का कहना है कि 24 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश,ओलावृष्टि और कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। जिससे मौसम में राहत मिलेगी।

गर्मी से दिल्ली-NCR,व अन्य इलाकों में अभी राहत नहीं
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है। कई शहरों में पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और लू चलने की स्थिति बनी हुई है। कुछ दिनों तक इन इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। हालांकि 26 अप्रैल के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जब हल्के बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।

28 अप्रैल बाद उत्तरप्रदेश में गर्मी से मिल सकती राहत
गर्मी में उत्तर प्रदेश का बुरा हाल है और लू का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। बिहार में भी गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, लेकिन 24 और 25 अप्रैल के बीच मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में हल्कि बारिश होने के आसार
राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर है और तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है और अगले दो-तीन दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। हालांकि जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है और आने वाले दिनों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

दक्षिण हिस्सों में प्री-मानसून आने की संभावना
दक्षिण भारत में भी मौसम करवट लेने लगा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में प्री-मानसून गतिविधियों के संकेत मिल रहे हैं। कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में पहले से ही मौसम सक्रिय बना हुआ है। अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में तेज हवाओं, भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

जानिए देश के मुख्य शहरों का तापमान
दिल्ली शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जयपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। वहीं
मुंबई में न्यूनतम 28 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। चेन्नई में न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। कोलकाता में न्यूनतम 27 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रांची में न्यूनतम 24 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Comment