Haryana Weather : हरियाणा में इस दिन से होगी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Haryana Weather : हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में चुभन भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश (Haryana Weather News) में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में एक बार फिर बादलों की आवाजाही देखने को मिलने वाली है।

बीते दिनों कहां रही सबसे अधिक तापमान
आईएमडी के मुताबिक अभी हरियाणा (Haryana Heatwave) , दिल्ली पर मरुस्थलीय शुष्क और गर्म हवाओं का सिलसिला जारी है। यहां पर लगातार तापमान बढ़ रहा है और तपीश भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। हरियाणा, दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बीते दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।
बीते दिनों हरियाणा (Haryana Weather Temprature) में बेहद गर्म दिन फरीदाबाद में 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा है और रोहतक और सिरसा में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया और नारनौल में 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कब से बदलेगा प्रदेश का मौसम
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आगामी दिनों में प्रदेश (Haryana Ka Mausam) में अभी तपीश वाली गर्मी का सिलसिला जारी रहने वाला है। हालांकि उसके बाद नए-नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा-एनसीआर, दिल्ली में मौसम बदल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गति की हवाओं, आंधी-अंधड़ और हल्की बूंदाबांदी (Haryana Rain Alert) के आसार है। आईएमडी के अनुसार आगामी दिनों में हरियाणा में अधिकतम तापमान में उछाल जारी रहेगा। कुछ इलाको पर हीट वेव व लू की स्थिति की संभावना बनी रहने वाली है और बीच-बीच में मौसम में बदलाव से गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा।

25-30 अप्रैल तक मौसम का हाल
आईएमडी के पूर्वानुमान (IMD Rain Alert) अनुसार हरियाणा में पहला पश्चिम विक्षोभ 25-26 अप्रैल को एक्टिव हो सकता है और दूसरा 28 अप्रैल और तीसरा 30 अप्रैल को एक्टिव हो सकता है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। उसके बाद 25 अप्रैल से ही तेज गति की हवाओं आंधी-अंधड़ और हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।
इस पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव (Active western disturbance) होने से हरियाणा में 25-30 अप्रैल के दौरान तेज गति की हवाओं, आंधी-अंधड़ और हल्की बारिश के आसार है। इस दौरान प्रदेश के मौसम में खूब बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Comment