Haryana Weather : हरियाणा के इन 8 जिलों में होगी तेज हवाओं के साथ भारी बरसात, IMD ने किया येलो अलर्ट जारी

Haryana Weather : हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। बीते दो दिनों से हरियाणा (Haryana Weather News) में दिन में तपीश भरी गर्मी सता रही है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान
IMD की ओर से दक्षिण हरियाणा (Haryana Ka Mausam) के 8 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के इन इलाको में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं, जबकि हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। बीते दिनों प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया।

किन इलाको के लिए किया अलर्ट जारी
बीते दिनों सिरसा (Sirsa Weather Forecast) सबसे गर्म जिला रहा है, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करनाल सबसे ठंड रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। IMD के मुताबिक आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात , झज्जर और चरखी दादरी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

12 शहरों में 40 डिग्री रहा तापमान
हरियाणा में जहां बारिश (Haryana Rain Alert) के आसार है। वहीं, 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बीते दिनों 13 शहरों और मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपपर पहुंच गया है। इनमें सिरसा 44.0, नारनौल 42.7, भिवानी 42.5, रोहतक 42.0, हिसार 41.7, महेंद्रगढ़ 41.3, फरीदाबाद 41.1, नूंह 41.0, रेवाड़ी 40.9, गुरुग्राम 40.7, चरखी दादरी 40.7 और जींद 40.1 डिग्री रहा है।

इन इलाकों में बनेंगे हीटवेव जैसे हालात
आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक आज 15 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बादल, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि 16 मई से 20 मई तक मौसम शुष्क रहने वाला है और इस दौरान दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, जबकि रात के तापमान में गिरावट आ स कती है। इस दौरान गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं चलने से हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं।

Leave a Comment