Mahindra New SUV : अगर आप भी महिंद्रा कार के शौकिन है तो खुश हो जाईए क्योंकि महिंद्रा ने भारत के ओटोबाजार में 5 धांसू कोर लॉन्च करने की घोषणा की है। खबर में जानिए विस्तार से
16 नए प्रोडेक्ट लॉन्च करेगी महिंद्रा
हाल ही में महिंद्रा ने भारत में अपने 16 नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने की घोषणा की है। इन प्रोडेक्ट में 6 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल होंगे। ये 2031 तक आने की संभावना है।
2026 में ही आ सकती है स्कॉर्पियो एन/स्कॉर्पियो क्लासिक फेसलिफ्ट
नई स्कॉर्पियो एन/स्कॉर्पियो क्लासिक फेसलिफ्ट की, तो मॉडल जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले है। जानकारी के अनुसार नई स्कॉर्पियो-एन में नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप, रीडिजाइन बंपर और नए 19-इंच अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
महिंद्रा थार 3-डोर फेसलिफ्ट मॉडल भी इसी साल होगा लॉन्च
महिंद्रा थार 3-डोर फेसलिफ्ट मॉडल भी इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। इसमें आपको डिजाइन अपडेट्स मिल सकते हैं। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ गोलाकार हेडलाइट्स, नए अलॉय व्हील और अपडेटेड बंपर डिजाइन देखने को मिल सकता है।
महिंद्रा विजन एस इस साल के अंत तक होगी लॉन्च
इसके अलावा कंपनी की नई कॉन्सेप्ट महिंद्रा विजन एस का प्रोडक्शन वर्जन भी 2026 के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। यह कंपनी का पहला मॉडल होगा जो नए एनयूआईक्यू प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इसमें बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,और कई प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी एंट्री
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी महिंद्रा एंट्री करने जा रही ह्रै। महिंद्रा बीई 07 को लेकर काफी चर्चा है। कंपनी फिलहाल इसकी टेस्टिंग कर रही है और इसे साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार इसमें 59 किलोवाट और 70 किलोवाट और 79 किलोवाट के बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं।