Monsoon season: इस बार किस दिन आएगा मानसून, जाने कब मिलेगी गर्मी से राहत

Monsoon Rain : देशभर में इस बार अप्रैल के महीने में ही जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। कई राज्यों में तो पारा 43-44 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है। अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर देशभर में इस बार में मानसून (Monsoon 2026) की कब एंट्री होगी और बारिश के आने से गर्मी से कब राहत मिलेगी। इसी बीच आईएमडी की ओर से गर्मी के बीच ठंडक देने वाली बड़ी खबर सामने आई है।

बीते वर्ष कब हुई थी मानसून की एंट्री
मौसम विभाग का कहना है कि 25 मई से 1 जून तक, मानसून की लहर पश्चिम और उत्तर की ओर बढ़ सकती है। दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में जो तेज पश्चिमी हवाएं चल रही है, वो नमी को सीधे भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट की ओर ले आएंगी। देश के कई इलाको में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है जिससे गर्महट बढ़ गई है। आईएमडी के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून मई के आखिर तक देशभर (Monsoon 2026 Forecast) में पहुंच सकता है। बीते वर्ष मानसून ने केरल (kerala monsoon) में 27 से 29 मई के बीच एंट्री दी थी।

समय से पहले मानसून देगा दस्तक
आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार अबजल्द ही दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो सकती है, जिसके चलते मई के आखिर तक दक्षिण भारत में बारिश (rain in south india) की संभावना है। बीते वर्ष 2025 में केरल में बारिश जल्दी यानी कि 27-29 मई के बीच दस्तक देने की जानकारी मिली थी, लेकिन उस समय मानसून ने उम्मीद से पहले ही केरल में एंट्री दी थी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी थी। इस साल भी मानसून जल्द दस्तक देने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि मानसून के जल्द आने के पीछे कई कारण होते हैं।

सबसे पहले कहां होती है मानसून की एंट्री
वैसे तो आमतौर पर मानसून (Monsoon Updates) की सबसे पहले एंट्री दक्षिणई राज्यों में होती है। पिछले वर्ष 2025 में केरल में सबसे पहले मानसून ने दस्तक दी थी। मौसम चार्ट के अनुसार 18 से 25 मई के बीच मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) तक पहुंच सकता है। बता दें कि हिंद महासागर में जो नम हवाएं चलती है, उनसे देशभर में बारिश होती है।

इन राज्यों में होगी सामान्य से अधिक बारिश
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के दक्षिणी इलाको में दक्षिण-पश्चिम से अभी तेज हवांए (Strong winds from south-west) चल रही है, जिनके चलते भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 25 मई से 1 जून तक, मानसून की लहर पश्चिम और उत्तर की ओर बढ़ सकती है। दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में जो तेज पश्चिमी हवाएं चल रही है, वो नमी को सीधे भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट की ओर लेकर आने वाली है, जिसके चलते केरल और तमिलनाडु में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।

Leave a Comment