IMD Weather : मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी जारी, 13 राज्यों में होगी बारिश

IMD Weather : गर्मी के इस तपते मौसम में कई दिनों बाद रहात मिलती नजर आ रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के 13 राज्यों में बारिश हो सकती है। जिससे उत्तर भारत के कई राज्यों में राहत मिलती नजर आ रही है। खबर में जानिए किन-किन राज्यों में बारिश।

47 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार देश के बिहार,राजस्थान, हरियाणा, यूपी आदि कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों में गर्मी अपनी चरम पर है। दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं अगर सबसे अधिक तापमान की बात करे तो यूपी के बांदा में 47 डिग्री सेल्सियस के पार पारा पहुंच गया।

13 राज्यों में बारिश होने का अनुमान
भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 13 राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है। विभाग ने बताया कि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है। 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे भी हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा विभाग ने बताया कि झारखंड और कर्नाटक में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

हरियाणा और यूपी में 27 अप्रैल बाद राहत मिलने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 3 दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना जताई है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि इन राज्यों में विभाग द्वारा 27 अप्रैल के बाद राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

दिल्ली में छाए रहेगे बाद
देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 28 अप्रैल तक बादल छाएं रहेंगे। दिन के समय 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यूपी में 28 अप्रैल तक मौसम बदलने की संभावना
यूपी में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। 25 अप्रैल को यूपी का बांदा जिल सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 47.4 डिग्री सेल्सिसय तक पहुंच गया था। विभाग ने अभी तीन दिन और लू चलने की संभावना जताई है। 28 अप्रैल से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। यूपी के कई जिलों में हल्कि बारिश होने की उम्मीद जताई है।

बिहार में अभी पड़ेगी गर्मी
बिहार अगले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। विभाग ने बताया कि 24 घंटों में राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्व के एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। अभी तक बिहार का तापमान 33.6 से 44.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

देश के मुख्य शहरों में आज का तापमान
मुंबई में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चेन्नई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। कोलकाता में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी लखनऊ में गर्मी अपने चरम पर रही। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची में भी तापमान 39 डिग्री तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम 26 डिग्री रहा। भोपाल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में भी तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री रहा।हिमाचल प्रदेश के शिमला में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment