namo bharat corridor : राजधानी दिल्ली और गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर दौड़ने वाली रीजनल रैपिड ट्रेन नमो भारत का अब अपने नए अवतार में नजर आने वाली है। चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं।
अब जानिए क्या है नया प्लान
एनसीआरटीसी ने कॉरिडोर के 21 स्टेशनों के लिए को-ब्रैंडिंग और सेमी-नेमिंग राइट्स के लिए कंपनियों को बुलावा दिया है।
इससे ये होगा की हर स्टेशन के नाम के आगे या पिछे कंपनी के नाम को जोड़ा जाएगा।
जल्द शुरू होगी बोली प्रक्रिया
दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के 21 स्टेशनों की नेमिंग राइट्स और को-ब्रांडिंग के लिए जल्द बोली प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इन स्टेशनों में सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, दुहाई, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम के नाम शामिल है।
केवल नाम ही नहीं ट्रेन के अंदर भी दिखेगा बदलाव
सफर करने वालों को यह बदलाव केवल स्टेशन के नाम में ही नहीं। ट्रेन के अंदर जो घोषणाओं में प्लेटफॉर्म, एंट्री-एग्जिट गेट, पिलर्स और डिजिटल मैप्स पर भी कंपनियों की ब्रांडिंग दिखाई देगी।
अपनी पीआर के लिए कंपनियों के पास है मौका
एनसीआरटीसी का मानना है कि दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के अधिकांश स्टेशन घनी आबादी, बाजारों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास स्थित हैं। अक्टूबर 2023 में सेवा शुरू होने के बाद से अब तक 3 करोड़ से ज्यादा यात्री नमो भारत ट्रेन में सफर कर चुके हैं। ऐसे में यह प्लेटफॉर्म कंपनियों की पीआर बढ़ाने में भी फायदेमंद है।
22 फरवरी को हुआ था उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने 22 फरवरी को पूरे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया था। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली नमो भारत ट्रेन अब मेट्रो, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रही है।