Renault May 2026 Offers :अगर आप भी रेनॉल्ट की कारों को पसंद करते हैं और मई के इस महीने में रेनॉल्ट की कार खरीदने का सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका है, क्योंकि अभी कंपनी की ओर से रेनॉल्ट की कारों (renault may 2026 discount offer) पर 65,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर पेश किया जा रहा है। खबर में जानिए किन कारों पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
कंपनी दे रही ये बेनिफिट्स
कंपनी की ओर से रेनॉल्ट ऑफर्स में कैश डिस्काउंट (Cash Discount on Renault Offers) , एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ कई ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। हालांकि, कंपनी की नई लॉन्च हुई डस्टर एसयूवी पर कोई खास ऑफर नहीं दिया गया है। बाकी गाड़ियों पर सभी ऑफर 31 मई 2026 तक लागू हैं और यह शहर, डीलरशिप व स्टॉक के अनुसार अलग हो सकते हैं।
रेनॉल्ट काइगर पर बंपर ऑफर
कंपनी की ओर से रेनॉल्ट काइगर (Renault Kiger) पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। इस एसयूवी पर अभी 65,000 रुपये तक के ऑफर पेश किए गए हैं और इसमें 20,000 तक कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है और 15,000 तक एक्सचेंज बोनस, 15,000 तक लॉयल्टी बोनस, 10,000 तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 4000 तक ग्रामीण लाभ को शामिल किया गया है। रेनॉल्ट काइगर की शुरुआती कीमत (Renault Kiger Price) 5.80 लाख रुपये के आस-पास है।
रेनॉल्ट ट्राइबर की कीमत
इसके साथ ही मई में कपंनी की ओर से रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार अभी 45,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। इसमें 15,000 तक कैश डिस्काउंट, 15,000 तक एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस, 10,000 तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 4000 तक ग्रामीण लाभ शामिल किया गया है। कीमत की बात करें तो रेनॉल्ट ट्राइबर की शुरुआती कीमत (Renault Triber Price) 5.80 लाख रुपये है।
रेनॉल्ट क्विड के डिस्काउंट ऑफर
इसके अलावा रेनॉल्ट कपंनी (Renault Kwid) की ओर से क्विड पर भी बंपर डिस्काउंट पेश किया जा रहा है। इस कार पर अभी 40,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर पेश किए जा रहे हैं। इसमें 10,000 तक कैश डिस्काउंट, 15,000 का लॉयल्टी बोनस, 10,000 तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 4000 तक ग्रामीण लाभ को शमिल किया गया है। रेनॉल्ट क्विड की शुरुआती कीमत (Renault Kwid starting price) 4.29 लाख रुपये है।