PNB FD Rates : हर कोई सुरक्षित निवेश करना चाहता है। ऐसे ही पीएनबी में अगर आप 444 दिन की एफडी में अगर आप निवेश कर रहे है तो आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
इतना बंपर रिटर्न मिल रहा
पीएनबी (Punjab National Bank) देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है और अपने ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक की 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम लोगों को काफी पसंद किया जा क्योंकि इसमें सामान्य ग्राहकों से लेकर वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों तक को बंपर रिटर्न मिल रहा है। बैंक इस स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।
10 साल तक की एफडी करवा सकते हैं
पीएनबी में ग्राहक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करवा सकते हैं। हालांकि, 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम बन गई है। ऐसे में सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए यह स्कीम बेहतर विकल्प मानी जा रही है।
2 लाख जमा करवाने पर इतना ब्याज मिलेंगे
अगर कोई सामान्य नागरिक इस स्कीम में 2 लाख रुपए जमा करता है, तो 444 दिनों बाद उसे 16,577 रुपए का फिक्स ब्याज मिलेगा। यानी मैच्योरिटी पर कुल 2,16,577 रुपए खाते में आएंगे। वहीं सिनियर सिटीजन के लिए इसी निवेश पर ज्यादा फायदा मिलेगा। 2 लाख रुपए जमा करने पर उन्हें 17,876 रुपए ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर कुल रकम 2,17,876 रुपए हो जाएगी। अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है। अगर वे 444 दिनों की एफडी में 2 लाख रुपए जमा करते हैं, तो उन्हें 18,659 रुपए ब्याज मिलेगा। ऐसे में मैच्योरिटी पर कुल 2,18,659 रुपए मिलेंगे।