Sarso Bhav May 2026 : सरसों में तेजी बरकरार, 7200 रुपये से ऊपर पहुंची प्रति क्विंटल की कीमत

Sarso Bhav May 2026 : सरसों की कीमतों में तेजी का सिलसिला बरकरार है। इस साल किसानों को सरसों ने अच्छा मुनाफा दिया है। हालांकि कई जगह किसानों को मौसम व सिस्टम की मार का भी सामना करना पड़ा है। कहीं नमी के नाम पर दाम कम दिया गया तो कहीं खेतों में ही सरसों (Sarso ki kimat) भीग गई। बावजूद इसके कुल मिलाकर भाव एमएसपी से ऊपर ही रहा है।

किसानों के लिए 6200 एमएसपी की गई है तय
किसानों के लिए सरकार की तरफ से सरसों पर 6200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों को सरकार की तरफ से लगातार अच्छा दाम दिया जा रहा है। वहीं, इस बार एमएसपी से भी ऊपर कीमत किसानों को मिली है।

क्यों बढ़ी सरसों की कीमत
सरसों की कीमत (Sarso ki kimat) बढ़ने के पीछे का प्रमुख कारण ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच का युद्ध है। हार्मूज स्ट्रेड बंद होने के कारण खाद्य तेलों का आयात भी प्रभावित हो रहा है। जिस वजह से सरसों के तेल (Sarso oil) की कीमत बढ़ी है और सरसों तेल का दाम बढ़ने की वजह से ही किसानों से सरसों की फसल प्राइवेट व्यापारियों की ओर से अच्छे दामों पर खरीदी जा रही है।

आगे भी तेजी रह सकती है जारी
सरसों की कीमतों में तेजी बरकरार रह सकती है। अब भी कुछ मंडियों में एमएसपी से नीचे तो कुछ में एमएसपी से काफी ज्यादा कीमत मिल रही है। अगर पाम ओयल आदि का आयात कम रहता है तो सरसों तेल की खपत बढ़ना लाजमी है, ऐसे में आगे भी सरसों की फसल तेज रह सकती है।

देशभर की कुछ मंडियों में सरसों की कीमत
मध्य प्रदेश के जबलपुर की शाहपुरा (जबलपुर) मंडी में – 5585 से 5625 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के बाँदा की अतर्रा मंडी में – 6400 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान के Jhunjhunu की सूरजगढ़ मंडी में – 6600 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान के Khairthal की Tijara Tijara मंडी में – 6500 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की अलीगढ़ मंडी में – 6350 से 6350 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की सफदरगंज मंडी में – 5500 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के सागर की सागर मंडी में – 4700 से 7275 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ की टीकमगढ़ मंडी में – 6800 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के मोरबी की हलवद मंडी में – 6000 से 7370 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के राजगढ़ की कुरावर मंडी में – 6000 से 6425 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के बदायूं की उझानी मंडी में – 6500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान के Jhunjhunu की सूरजगढ़ मंडी में – 6480 से 6480 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के बनासकांठ की धनेरा मंडी में – 6075 से 6755 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के मेहसाणा की उंझा मंडी में – 6350 से 7155 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल की कनिना मंडी में – 6220 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल

Leave a Comment