SBI FD Scheme : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 2 लाख की 222 दिन की FD पर कितना होगा मुनाफा


SBI FD Scheme : अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लोग एफडी में इन्वेस्ट करते हैं। इसमें लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा सरकारी बैंकों पर होता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 2 लाख की 222 दिन की एफडी पर कितना मुनाफा होगा इसके बारे में हम खबर में विस्तार से जानते हैं।

पिछले साल की तुलना में मिल रहा कम ब्याज

अगर आप फिक्स्ड डिपोजिट (FD) में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले साल की तुलना में इस साल एफडी पर ब्याज दरों में कुछ कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद बैंक अभी भी ग्राहकों को आकर्षक रिटर्न दे रहे हैं। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

कम से कम 7 दिन की एफडी करवा सकते हैं

एसबीआई (SBI) में ग्राहक कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करा सकते हैं। बैंक 7 दिन से 45 दिन तक की एफडी पर 3.05 प्रतिशत से 3.65 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं, 5 साल से 10 साल तक की लंबी अवधि वाली एफडी पर ग्राहकों को 6.05 प्रतिशत से 7.15 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल रहा है।

सिनियर सिटीजन को 6.50 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा

एसबीआई 211 दिन से लेकर 1 साल तक की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 5.90 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.40 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

जानिए 222 दिन की एफडी पर कितना रिटर्न मिलेगा

सामान्य नागरिक एसबीआई की 222 दिनों वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपए जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे 7,253 रुपए ब्याज के साथ कुल 2,07,253 रुपए मिलेंगे। वहीं सीनियर सिटीजन को इसी निवेश पर 7,875 रुपए ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी राशि 2,07,875 रुपए होगी।

Leave a Comment