SBI समेत इन बैंक एफडी पर मिल रहा बंपर ब्याज, जानिए पूरी डिटेल

Bank FD Rates : सुरक्षित निवेश करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बढ़िया ऑप्शन माना जाता है। मौजूदा समय में देश के बड़े सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे बैंक

सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए यह विकल्प अच्छा है। क्योंकि कई बैंक करीब 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं।

6.45 फीसदी की दर से मिल रहा ब्याज

स्टेट बैंक आफ इंडिया में अगर आप निवेश कर रहे हैं तो ये बैंक आपको 66.45 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। इसके साथ यह 2 से 3 साल की अवधि में बेहतर रिटर्न दे रहा है। वहीं सिनियर सिटीजन को यह बैंक 6.95 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। जो बुजुर्गों के लिए फायदेमंद निवेश है।

2 से 3 साल की अवधि में अच्छा रिटर्न दे रहा आईसीआईसीआई बैंक

फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 2 से 3 साल की अवधि पर आईसीआईसीआई बैंक अच्छा रिटर्न दे रहा है। अगर इसमें निवेश करने वालों को 6.45 प्रतिशत ब्याज मिलता है। वहीं अगर, सीनियर सिटीजन अगर निवेश कर रहे हैं तो उनको बैंक 6.95 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। अगर 3 से 5 साल की अवधि में रिटर्न और बेहतर हो जाता है। अगर सामान्य ग्राहकों की बात करे तो 6.5 प्रतिशत और सिनियर सिटीजन को 7.1 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है।

एचडीएफसी बैंक में 6.45 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा

एचडीएफसी बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 18 महीने से 3 साल की अवधि पर सामान्य निवेशकों को लगभग 6.45 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स को करीब 6.95 प्रतिशत की ब्याज दरों का लाभ मिल रहा है। अगर, तीन साल से लेकर 4 साल 7 महीने तक की अवधि में सामान्य ग्राहकों के लिए
ब्याज दर करीब 6.5 प्रतिशत तक होती है। जबकि सीनियर सिटीजन्स को लगभग 7 प्रतिशत तक का रिटर्न मिलता है।

यश बैंक

यश बैंक में आम निवेशकों को फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 1 से 2 साल की अवधि पर बेहतर रिटर्न मिलता है। सामान्य निवेशकों की बात करे तो 7 प्रतिशत और
और सीनियर सिटीजन को लगभग 7.5 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। अगर, 3 से से 5 साल की अवधी की बात करे तो इसमें सीनियर सिटीजन को करीब 7.75 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। सामान्य निवेशकों की बात करे तो उन्हें 7 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है।

Leave a Comment