IMD Rain Alert : हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में आंधी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

IMD Rain Alert : उत्तर भारत के सभी राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। पिछले काफी दिनों से लगातार तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कई जगहों पर लू चलने की स्थिति बन गई ह। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है और दोपहर तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचता है। इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

इतने दिनों तक जारी रहेगा आंधी और बारिश का कहर –

उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। अप्रैल के महीने में जून-जुलाई वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। लगभग सभी जगह पर तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार गर्मी पिछले साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस बीच एक राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग (Weather Update) ने देश के बड़े हिस्सों में 5 मई तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी ने अगले कई दिनों तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।

हरियाणा-पंजाब का मौसम –

आईएमडी (IMD Weather) के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज 30 अप्रैल को कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा-पंजाब (Haryana Punjab Mausam) में भी आज और 2 से 5 मई के बीच धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

5 मई तक यहां होगी बारिश –

हिमालय एक क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से उत्तराखंड में आज से 5 मई तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं और उनसे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तीन से पांच मई के बीच 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतनी की सलाह दी गई है।

बिहार में मूसलाधार बारिश

बिहार में कल से ही मौसम (Bihar Weather) बदला हुआ है। आज मौसम विभाग ने तेज आंधी चलने का यलो जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होने के भी असर जाता है। वहीं झारखंड के कुछ हिस्सों में आज ओलावृष्टि होने की संभावना है। 3 मई तक बारिश और आंधी तूफान का सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा।

इन राज्यों में अत्यधिक बारिश होने का अलर्ट जारी

अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश (Rain Alert) होने का अनुमान है। विशेष रूप से आज नागालैंड, कोरल, मनीपुर में 70 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी। IMD ने असम और मेघालय में 3 में तक अत्यधिक बारिश होने का यलो किया है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी बारिश –

मध्य प्रदेश (MP Weather) और छत्तीसगढ़ में भी अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में अत्यधिक बारिश होने का अनुमान है। कर्नाटक में आज ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

IMD अगले कई दिनों तक खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि तेज आंधी तूफान के समय बिजली के उपकरणों का उपयोग कम करें और किसानों को कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Comment