Best Scooters : अगर आप रोजाना इस्तेमाल के लिए स्कूटर पसंद करना मु्श्किल हो जाता है। क्योंकि आप सही माइलेज, कीमत आदि में उलझ जाते हैं। अगर आप भी ऑफिस आदि रोजमर्रा इस्तेमाल के लिए स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है।
सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर
Honda Activa भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय है और सबसे ज्यादा खरीदा जाने वाला स्कूटर भी यही है। ये आपकों 76,581 रुपये की शुरूआती कीमत में मिल जाएगा।
इसका इंजन 109.51 cc जो रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर रहता है। एक्टिवा में अब स्मार्ट-की जैसे मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं। अगर माइलेज की बात करे तो ये लगभग 47-50 किमी/लीटर का माइलेज देता है।
मॉर्डन लुक के लिए Honda Dio
आप ये चाहते है कि रोजाना इस्तेमाल में भी सही हो और लुक में भी अच्छा लगे तो Honda Dio को ले सकते हैं। इसकी शुरूआती कीमत 72,801 रुपये से शुरू होती है। इसका इंजन भी एक्टिवा की तरह शानदार है। ये लगभग 48 किमी/लीटर का माइलेज देता है। इसकी अगर फीचर्स की बात करे तो डिजीटल मीटर और एलइडी लाइट जैसे ऑप्शन मिलते है।
फुर्तीला इंजन के साथ मौजूद Hero Pleasure Plus
जो हल्का स्कूटर देख रहे हैं उनके लिए यह बेहतर ऑप्शन है। इसकी कीमत 71,149 रुपये से शुरू होती है। इसमें 110.9 cc का फुर्तीला इंजन दिया गया है। माइलेज की बात करे तो 50 किमी/लीटर का माइलेज देता है। फीचर्स के मामले में इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कॉल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
पावर और स्पेश में बेहतरीन मिलता है Suzuki Access 125
अगर आप अच्छे बजट के साथ में पावर और स्पेश के हिसाब से स्कूटर पसंद कर रहे है तो ये स्कूटर आपके काम का है। अगर इसकी कीमत की बात करे तो इसकी शुरुआती कीमत 81,105 है। वहीं इसमें 124 cc का दमदार इंजन आपकों मिलेगा। इसकी अंडर-सीट स्टोरेज काफॅी बड़ी मिलती है जिसमें लैपटॉप आदि आसानी से रख सकते हैं। फीचर्स के मामले में भी यह काफी अच्छा है।