8th Pay Commission News : आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों में इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब नए पे कमीशन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नए पे कमीशन (8th Pay Commission News) के लागू होने पर कर्मियों की सैलरी 18,000 रुपये से चार गुना बढ़ सकती है। खबर में जानिए कि नए पे कमीशन के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी कितनी हो जाएगी।
कर्मचारी संगठनों ने सौपां नया मांग पत्र
दरअसल, बीते दिनों वित्त मंत्रालय ने ज्ञापन जारी कर केंद्रीय कर्मचारियों के 8वें वेतनमान (8th Pay Commission News) को लागू किया है। जिससे अब कई कर्माचारी यूनियन सक्रिय हो गए हैं। सरकार के इस निर्णय से जो कर्मचारी नाखुश है, उन कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने नया मांग पत्र सौंपा है, जिसमें न्यूनतम बेसिक सैलरी में इजाफे की मांग की गई है। यूनियनों के अनुसार मौजूदा सैलरी बढ़ती महंगाई के हिसाब से सही नहीं है। ऐसे में इसमे बदलाव किया जाना बेहद जरूरी है।
कितनी बढ़ जाएगी कर्मियों की सैलरी
आठवें पे कमीशन (8th CPC) के गठन का प्रोसेस के तहत केंद्र सरकार ने सुझाव देने के लिए एक मौका दिया है, जिसमें भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (Bharatiya Defense Mazdoor Sangh) ने अपना मांग पत्र भी जमा कर दिया है और इस मांग पत्र में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव का सुझाव दिया गया है। संघ के अनुसार कर्मियों के बेसिक पे को हर महीने के हिसाब से बढ़ाकर 72,000 रुपये कर दिया जाना चाहिए। जो कि 7वें CPC के तहत मौजूदा वेतन (Salary under 7th CPC) 18,000 रुपये से चार गुना अधिक है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रस्ताव के माध्यम से ऐसी राशि तय की जा रही है, जो मौजूदा आर्थिक स्थिति और कर्मचारियों की जरूरतों पर गौर करेगी। BPMS के अनुसार अगर सरकार इन बदलावों को स्वीकारती है तो शुरुआती स्तर के कर्मचारियों (Employees News) को एक स्थिर मिल सकेगा।
जानिए क्या है कर्मचारी यूनियन की मांगे
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को मौजूदा 2.57 से बढ़ाकर 4.0 कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि फिटमेंट फैक्टर से ही यह तय होता है कि आखिर कर्मचारी की बेसिक सैलरी में कितना इजाफा होगा। अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 4.0 किया जाता है तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही यूनियन ने यह भी मांग की है कि महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को भी सही तरीके से तय किया जाना चाहिए, जिससे बढ़ती महंगाई के असर से कर्मचारियों की इनकम सेफ बनी रहे।