Haryana News : रोहतक से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। रेलवे विभाग ने दिल्ली डिविजन में होने वाले तकनीकी कार्यों के चलते कुछ बदलाव किया है। यह कार्य 4 मई से शुरू होने वाले इसे कार्य के चलते कई ट्रेनें पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं कुछ ट्रेनों के समय में रेलवे ने बदलाव किया है। अगर आप रोहतक से सफर करने की सोच रहे तो यह खबर आपके काम की है। खबर में आप यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिती जांचे।
9 ट्रेनें रहेगी रद्द
रेलवे ने रोहतक स्टेशन पर ट्रेन सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली डिवीजन के किशनगंज स्टेशन पर नए ईआई पैनल के साथ यार्ड रीमॉडलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग वर्क शुरू हो रहा है, जिससे 4 मई से 9 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 8 ट्रेनों का रूट दिल्ली किशनगंज की जगह दिल्ली सराय रोहिला से हो जाएगा। स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि नई दिल्ली, जींद, जाखल और नरवाना जैसी रूट्स पर चलने वाली कई ट्रेनें 5 से 14 मई तक प्रभावित होंगी। यात्रियों को वैकल्पिक प्लानिंग की सलाह दी जा रही है।
दिल्ली जाने वाली ट्रेनें 14 मई तक रहेगी रद्द
मीना ने बताया कि नई दिल्ली से चलकर दोपहर 12:20 बजे रोहतक पहुंचने वाली ट्रेन, रोहतक से दोपहर 2 बजे नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन, दिल्ली जंक्शन से चलकर रोहतक होते हुए दोपहर 01:44 बजे जींद जाने वाली, जींद से चलकर रोहतक हुए सुबह 08:12 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेनें 5 मई से 14 मई के बीच में रद्द रहेंगी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 07:34 बजे नरवाना जाने वाली ट्रेन 11 से 12 मई, जींद से चलकर रोहतक होते हुए शाम 04:56 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन 4 से 13 मई, दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 05:23 बजे जाखल जाने वाली 5 से 13 मई तक रद्द रहेगी।
वहीं जाखल से चलकर रोहतक होते हुए सुबह 07:13 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन 10 से 12 मई तक व दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 07:34 बजे नरवाना जाने वाली ट्रेन 10 मई को रद्द रहेगी।