post office : पोस्ट ऑफिस की स्कीमें सुरक्षित इन्वेस्टमेंट का बेहतरीन जरिया है। पोस्ट ऑफिस की ओर से आम नागरिको के लिए कई स्कीमें ऑफर की जाती है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी धांसू स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर एकमुश्त निवेश कर आप रिस्क हर महीने 9,250 की कमाई कर सकते हैं। खबर में जानिए पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के बारे में-
अगर आप बिना किसी रिस्क के हर महीने एक फिक्स कमाई चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। अगर आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार निवेश करते हैं तो इसके बाद आपको हर महीने तय ब्याज मिलता रहता है। आइए खबर में जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के बारे में विस्तार से-
कौन सी है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम
हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम अकाउंट के बारे में, जो आपके निवेश के लिए एकदम सही है। सरकार की ओर से इस स्कीम में निवेश पर 7.4 प्रतिशत का शानदार सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम की बड़ी खूबी यह है कि इसमे आपका पैसा 100 प्रतिशत सरकारी गारंटी के साथ सेफ रहेगा।
कितना मिलेगा सालाना ब्याज का लाभ
अगर आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अपनी पत्नी या किसी और के साथ मिलकर जॉइंट अकाउंट ओपन कराते हैं और 15 लाख रुपए एकमुश्त निवेश करते हैं, तो 7.4 प्रतिशत के हिसाब से सालाना ब्याज 1,11,000 रुपये तक बनता है। अगर इसे 12 महीनों में बांट दें, तो इस हिसाब से इन्वेस्टर्स के अकाउंट में हर महीने पूरे 9,250 रुपये आते रहेंगे। वहीं, अगर आप इस स्कीम में 9 लाख रुपए लगाते हैं, तो भी सालाना 66,600 रुपये का ब्याज मिलेगा।
5 साल के बाद मिल जाएगी पूरी रकम
अगर आप इस स्कीम में 5 साल के लिए पैसा जमा करते हैं। तो जैसे ही 5 साल का समय पूरा होता है तो उससे आपकी जमा की हुई पूरी रकम आपको सही-सलामत वापस मिल जाएगी। उसके बाद आप पैसा घर ले जा सकते हैं या फिर 5 साल बाद इसी स्कीम में रि-इन्वेस्टमेंट कर अपनी मंथली सैलरी दोबारा चालू कर लें।
इस स्कीम में आप सिंगल अकाउंट भी ओपन कर सकते हैं और अधिकतम 3 लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी ओपन कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपके घर में 10 साल से ऊपर का कोई बच्चा है, तो माता-पिता उसकी देखरेख में उसके नाम पर भी अकाउंट ओपन कराकर भविष्य की नींव रख सकते हैं।