EV Cars : पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही डिमांड को देख हर कोई इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने की ओर भाग रहा है। इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कई कंपनियों ने अपने पैर पसार लिए हैं। वाहन निर्माता कंपनी टाटा से लेकर महिंद्रा तक कई गाड़ियों की डिमांड भारतीय बाजार में देखने को मिल रही है। आइए जान लेते हैं टाटा और महिंद्रा की कुछ फेमस इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।
पिछले कई दिनों से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। कई इलेक्ट्रिक कार कंपनियां ऐसी है जो अपनी गाड़ियों में शानदार फीचर ऐड करके हर किसी को अपना दीवाना बना रही है। आज हम आपको बताने जा रहे है टाटा से लेकर महिंद्रा तक उन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जो दमदार फीचर्स के साथ लोगों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है।
टाटा टियागो इलेक्ट्रिक
भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Tiago Electric) पिछले कई सालों से राज कर रही है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी टाटा कंपनी का काफी अच्छा दबदबा है। टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख से शुरू होकर 11.14 लाख रुपए तक जाती है। इस इलेक्ट्रिक कर में 24 kWh की बैटरी लगी हुई है और यह इलेक्ट्रिक कर एक बार चार्ज करने पर 315 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
महिंद्रा XUV 3X0 EV
महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों ने भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट (Mahindra XUV 3X0 EV) में धूम मचा रखी है। इस कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 13.89 लाख रुपए से शुरू होकर 14.96 लाख रूपये तक जाती है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में 39.4 kWh की बैटरी मिलती है और यह सिंगल चार्जिंग में 456 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है।
टाटा टिगोर ईवी
टाटा कंपनी की इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक सेडान कार (Tata Tigor EV) में 26 kWh की बैटरी मिलती है जो की फुल चार्जिंग करने पर 315 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। इस कर की एक्स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए से शुरू होकर 13.75 लाख रुपए तक है।
महिंद्रा XUV 400 इलेक्ट्रिक
महिंद्रा की यह कार (Mahindra XUV 400 electric) भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इस इलेक्ट्रिक कार में 39.4 kWh की बैटरी लगी हुई है जो की सिंगल चार्जिंग में 450 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है। इस कर की एक्स शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपए से शुरू होकर 17.69 लाख रुपए तक जाती है।
टाटा पंच इलेक्ट्रिक
टाटा मोटर्स की कारों का दबदबा (Tata Punch Electric) भी भारतीय बाजार में पिछले कई सालों से बना हुआ है। टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV पंच इलेक्ट्रिक में 40kWh की बैटरी मिल रही है जो की सिंगल चार्जिंग करने पर 315 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इस कार की कीमत 9.69 लाख रुपए से शुरू होकर 12.59 लाख रूपये तक जाती है।
टाटा नेक्सॉन ईवी
टाटा की यह सबसे पॉपुलर (Tata Nexon EV) इलेक्ट्रिक SUV है। इसकी कीमत लगभग 12.49 लाख से 17.49 लाख रुपये तक है। इसमें 45 kWh तक की बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 489 किमी तक चल सकती है। इसकी पावर 142 बीएचपी है।
महिंद्रा एक्सईवी 9ई
महिंद्रा की यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV (Mahindra XEV 9e) है। इसकी कीमत 21.90 लाख से 31.25 लाख रुपये के बीच है। इस ईवी में 79 kWh तक का बैटरी पैक मिलता है, जिससे यह एक बार चार्ज में करीब 656 किमी चलती है। इसकी पावर 282 बीएचपी तक है।
टाटा कर्व ईवी
यह एक स्टाइलिश SUV कूपे है। इसकी कीमत 17.49 लाख से 22.24 लाख रुपये तक है। इसमें 55 kWh की बैटरी मिलती है जो करीब 502 किमी की रेंज देती है। इसकी पावर 165 बीएचपी (Tata Curve EV) है।
टाटा हैरियर ईवी
यह टाटा की सबसे ताकतवर इलेक्ट्रिक SUV मानी (Tata Harrier EV) जाती है। इसकी कीमत 21.49 लाख से 30.23 लाख रुपये तक है। इसमें 75 kWh की बैटरी है और यह एक बार चार्ज में करीब 627 किमी तक चल सकती है। यह फीचर्स और सेफ्टी के मामले में काफी अच्छी है।