8th Pay Commission : फैमिली यूनिट के नए फॉर्मूले की हुई एंट्री, सैलरी में हो सकता है बंपर इजाफा

8th Pay Commission : कर्मचारियों के बीच नए पे कमीशन को लेकर खूब चर्चांए हो रही है। अब इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नए पे कमीशन में फैमिली यूनिट के नए फॉर्मूले की एंट्री हो गई है। कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि नए पे कमीशन (8th Pay Commission News) के तहत कर्मियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

जानिए क्या है फैमिली यूनिट फॉर्मूला
कर्मचारी यूनियनों ने मांग (family unit formula) की है कि सैलरी तय करते समय अब परिवार को 3 नहीं बल्कि 5 यूनिट माना जाए। जब भी वेतन आयोग की ओर से सैलरी तय की जाती है तो देखा जाता है कि एक औसत कर्मचारी के परिवार को जीने के लिए न्यूनतम कितने पैसों की आवश्यकता है। इसी खर्च के हिसाब को ‘बेस’ मानकर न्यूनतम वेतन (Minimum Pay) तय किया जाता है।
वैसे तो दशकों से परिवार को 3 यूनिट माना जाता था, जिसमे पति-पत्नी और बच्चों की जरूरतों को जोड़ा जाता था। यूनियनों के अनुसार 2026 के दौर में पुराने खर्चों के बेस पर सैलरी तय करना नाइंसाफी है, क्योंकि अब महंगाई के चलते खर्च कई गुना बढ़ गया है।

कितना होगा कर्मियों का न्यूनतम बेसिक पे
कर्मचारी संगठन की मांग की है कि अब केलकुलेशन 5.2 यूनिट पर होना चाहिए। जिसमे खुद कर्मचारी यानी 1 यूनिट और पत्नी (1 यूनिट), 2 बच्चे (0.8-0.8 यूनिट) और माता-पिता (0.8 यूनिट) जोड़ा जाना चाहिए। इसके साथ ही बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल भी सैलरी का हिस्सा होना चाहिए।
अगर 5-यूनिट फॉर्मूला माना जाता है तो कर्मियों का न्यूनतम बेसिक पे (Minimum basic pay of employees) 69,000 रुपये तक पहुंचता है। इसमें रोटी-कपड़ा के साथ ही मोबाइल बिल, इंटरनेट, बच्चों की भारी स्कूल फीस और मनोरंजन के खर्चों को भी जोड़ा गया है।

कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
इस नए फॉर्मूले के बेस पर फिटमेंट फैक्टर (fitment factor of new formula) 3.83 तक पहुंच सकता है। जब आधार (Foundation) ऊंचा होगा, तो इसके ऊपर जितने भी सभी अलाउंस (Allowances) और पेंशन मिलते हैं, वो अपने आप बढ़ जाएंगे। यूनियनों के मुताबिक शहर में रहने वाले कर्मचारी को अब पानी के बिल, स्किल डेवलपमेंट और त्योहारों के लिए भी बजट चाहिए।

Leave a Comment