8th Pay Commission : आ गई नई रिपोर्ट, 4 गुना बढ़ेगी कर्मियों की सैलरी

8th Pay Commission News : 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मियों में चर्चाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अलग-अलग कर्मचारी संगठन की ओर से सरकार से सैलरी, भत्तों और अन्य बड़े बदलाव की मांग की जा रही है। कर्मचारी ताक लगाए नए पे कमीशन के तहत सैलरी हाइक का इंतजार कर रहे हैं। कमि्रयों को उम्मीद है कि नए पे कमीशन के लागू होने पर कर्मचारियों के वेतन स्ट्रक्चर (8th pay commission salary hike) में बड़ा बदलाव आ सकता है।

सैलरी स्ट्रक्चर को लेकर कर्मियों की मांग
दरअसल, आपको बता दें कि केंद्र शासित प्रदेशों (8th Pay Commission Latest Update) के सरकारी शिक्षकों का संगठन प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच (PSNM) ने सैलरी और अलाउंस की पूरी व्यवस्था में बदलाव की मांग की है। संगठन ने प्रस्ताव में क्लियर किया है कि लेवल 1 के कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन (Minimum Basic Pay of Level 1 Employees) 50,000 से 60,000 रुपये तक होना चाहिए। यह मौजूदा 7वें वेतन आयोग के तहत मिलने वाले 18,000 रुपये के मूल वेतन से बेहद अधिक है।


कितना होना चाहिए फिटमेंट फैक्टर
यूनियन की ओर से फिटमेंट फैक्टर को मौजूदा 2.57 से बढ़ाकर 2.62 से 3.83 के बीच करने की मांग की गई है और इसके साथ ही सालाना इंक्रीमेंट 3 प्रतिशत से बढ़ाकर तकरीबन 6-7 प्रतिशत करने की मांग की है। संगठन के मुताबिक महंगाई को देखते हुए ये बदलाव बेहद जरूरी हैं। इन बदलावों से कर्मचारियों की इनकम में बढ़ोतरी होगी।

कितना बढ़ेगा कर्मियों का न्यूनतम बेसिक पे
BPMS ने कर्मियों के न्यूनतम बेसिक पे (government employees salary structure ) को बढ़ाकर लगभग 72,000 रुपये करने की मांग की है। यह मौजूदा लेवल से तकरीबन 4 गुना अधिक है। साथ ही फिटमेंट फैक्टर को 4 करने की मांग की गई है। टॉप लेवल के पदों के लिए अधिकतम सैलरी (Maximum salary for top level positions) 10 लाख रुपये तक करने की मांग की गई है। अगर केंद्र सरकार इन सुझावों को स्वीकारती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment