FD Interest Rate : ये बैंक 1 साल की FD पर दे रहा 32500 रुपये का ब्याज

FD Interest Rate – अगर आप कम समय के लिए निवेश करके तगड़ा रिटर्न कमाना चाहते हैं तो एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट की स्कीम आपके लिए सबसे बेस्ट है। इस समय देश के कई बैंक एफडी पर शानदार ब्याज दे रहे हैं, जहां आप 1 साल के लिए पैसे जमा करके 32,500 तक का ब्याज पा सकते हैं। चलिए नीचे खबर में समझते हैं पूरी कैलकुलेशन

एफडी में निवेश के कई फायदे हैं। इसमें आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और गारंटीड रिटर्न मिलता है यानी शेयर बाजार में होने वाले उतार चढ़ाव का इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। यदि आपने किसी बैंक में एफडी (FD Rate) करवाई है तो सालाना आपको एक समान ब्याज मिलेगा। उसमें बदलाव नहीं होगा। एफडी में निवेश करके आप बिना रिस्क के अच्छा खासा ब्याज कमा सकते हैं। देश के कई सरकारी और प्राइवेट बैंक इस समय एफडी पर तगड़ा ब्याज दे रहे हैं।

1 साल की अवधि वाली FD पर ये बैंक दे रहे ज्यादा ब्याज –

इस समय बैंक 1 साल की अवधि वाली एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इस लिस्ट में इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank FD Interest Rate) सबसे नंबर वन पर है। यह बैंक अपने ग्राहकों को 6.50% तक का ब्याज प्रदान कर रहा है। वही लंबी अवधि के लिए SBI और बैंक ऑफ़ बड़ोदा भी 6.30% तक का ब्याज दे रहे हैं।

मौद्रिक नीति समिति की बैठक हुई खत्म –

आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक खत्म हो गई है। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट कर दिया है की रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसे पहले की तरह 5.25 फ़ीसदी पर बरकरार रखा जाएगा। इसका मतलब यह है कि होम लोन या कर लोन की ब्याज दरों में फिलहाल कोई संशोधन नहीं होगा। इसके साथ ही बैंकों की एफडी ब्याज दरें भी मौजूदा स्तर पर ही बनी रहेगी।

एफडी में ये बैंक दे रहे सबसे अधिक ब्याज –

इंडियन ओवरसीज बैंक ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 6.50% तक का ब्याज दे रहा है। यदि आप इस बैंक में 1 साल की एफडी (FD Rate) करवाते हैं और उसमें ₹5,00,000 तक निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 5,32,500 मिलेंगे यानी इसमें से 32,500 ब्याज मिलेगा।

पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank FD Rates) भी एक साल की एफडी पर 5.85 फ़ीसदी का रिटर्न दे रहा है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक, ऑफ़ इंडिया के साथ-साथ पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक 1 साल की एफडी (FD) पर 6.25 दिन तक का ब्याज दे रही है। इसके अलावा बैंक ऑफ़ इंडिया और सेंट्रल बैंक आफ इंडिया जैसे संस्थानों में 1 साल की एफडी की ब्याज दर 6.20 से 6.25% के बीच है।

3 से 5 साल की एफडी पर मिलेगा इतना ब्याज –

अगर आप सुरक्षित भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं और एकमुश्त मोटा मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में 3 से 5 साल की एफडी (FD) एक बेहतरीन विकल्प रहेगी। 3 साल की निवेश अवधि की बात करें तो एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक 6.30% तक का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा बैंक आफ महाराष्ट्रा 3 साल की एफडी पर 5.25% और 5 साल के लिए 5% का ब्याज दे रहा है।

यदि आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं तो 5 साल के निवेश पर बैंक ऑफ़ बरोदा (BOB FD Rate) 6.30% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है, जो अन्य सरकारी बैंकों की तुलना में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा केनरा बैंक भी 5 साल की एफडी पर 6.25 फीसदी का रिटर्न दे रहा है।

Leave a Comment